ईरान-इजराइल-अमेरिका जंग: सऊदी अरब ने ईरान को कहे दो टूक ,हमें उकसाओं मत, खाड़ी देशों पर बर्दाश्त नहीं हमले,नहीं तो देंगे बड़ा जवाब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद ने साफ तौर पर ईरान को दो टूक कहा, खाड़ी देशों पर हमला बर्दाश्त नहीं, हमारे सब्र की परीक्षा मत लो, हमें उकसाओं मत। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब ने चेतावनी दी है कि वह दबाव के आगे नहीं झुकेगा। बैठक में उम्मीद जताई कि तेहरान अपनी हरकतों पर फिर से विचार करेगा। ईरान को आज की बैठक का संदेश समझना चाहिए और अपने पड़ोसियों पर हमले तुरंत बंद करने चाहिए।
यह भी पढ़े -सऊदी अरब ने ड्रोन और मिसाइल हमलों की नई लहर रोकी , प्रिंस सुल्तान एयर बेस के पास गिरे मिसाइल के कई अवशेष
सऊद चेतावनी देते हुए कहा अगर उकसाया गया, तो सऊदी अरब ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई भी कर सकता है। प्रिंस फैसल ने रियाद में विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा वह केवल यह चाहते हैं कि उनके देश और पड़ोसी मुल्कों पर हमले तुरंत बंद हों। पड़ोसी देश इस जंग का हिस्सा नहीं हैं। हमलों को रोकने के लिए सऊदी अरब राजनीतिक, आर्थिक और कूटनीतिक जैसे हर संभव रास्ते का इस्तेमाल करेगा।
ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के बीच सऊदी अरब ने कहा उनका सबसे पहला लक्ष्य खाड़ी देशों पर हो रहे हमलों को रोकना है। क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता है। मीटिंग में शामिल कई विदेश मंत्रियों ने सहमति जताते हुए कहा ईरान को अपने प्रॉक्सी समूहों (हथियारबंद गुटों) को समर्थन देना रोक देना चाहिए। ऊर्जा ठिकानों पर हुए हमलों को ब्लैकमेल करने की कोशिश बताया। सऊदी अरब ने बैठक से ठीक पहले रियाद की ओर दागी गई चार बैलिस्टिक मिसाइलों को बीच में ही नष्ट कर दिया था। सऊदी अरब ऐसी धमकियों से डरने वाला नहीं है ,हमलों से ईरान दुनिया में और ज्यादा अकेला पड़ जाएगा।
यह भी पढ़े -जंग के बीच सऊदी अरब में आज शाम होगी इस्लामिक देशों की मीटिंग, गल्फ देशों के विदेश मंत्री होंगे शामिल
सऊद ने कहा कि ईरान अपने पड़ोसियों से बात करने में विश्वास नहीं रखता, बल्कि वह उन पर दबाव बनाने की कोशिश करता है। ईरान की यह रणनीति पूरी तरह नाकाम साबित होगी और इसका असर उल्टा पड़ेगा। ईरान पर भरोसा पूरी तरह खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों पर ईरान के हमले पहले से तय थे और मौजूदा हालात इस बात की पुष्टि करते हैं। प्रिंस फैसल ने ईरान पर नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले करने की ईरान की बात को खारिज कर दिया। सऊदी अरब ने इसे अविश्वसनीय बताया है।
Created On :   19 March 2026 10:53 AM IST












