अमेरिका: जो केंट के आरोपों को लेविट ने किया खारिज,कहा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसी दूसरे देश के इशारे पर काम नहीं करते

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने पूर्व नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर जो केंट द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लगाए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
यह भी पढ़े -ट्रंप को लगा बड़ा झटका, काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर जो केंट ने दिया इस्तीफा, ईरान के साथ जंग को लेकर किया बड़ा खुलासा!
लेविट ने केंट के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ने जो केंट को देश की सेवा करने का अवसर दिया था। लेकिन उन्होंने झूठे पत्र के साथ अपना इस्तीफा दे दिया। लेविट के कहा ट्रंप को कोई नहीं बताता कि क्या करना है। उन्होंने आगे कहा कि जो व्यक्ति ईरान को आतंकवाद का समर्थक नहीं मानता, वह आतंकवाद विरोधी विभाग का प्रमुख नहीं हो सकता।
लेविट ने कहा ट्रंप दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के नेता हैं और वे केवल अमेरिका के हित को ध्यान में रखकर ही फैसले लेते हैं। किसी के इशारे पर काम नहीं करते। लेविट ने कहा कि ईरान बहुत तेजी से बैलिस्टिक मिसाइलें बना रहा था ताकि वह परमाणु बम तैयार कर सके। अमेरिकी खुफिया जानकारी के मुताबिक, ईरान अमेरिकी सैन्य स्थलों पर हमला करने की योजना बना रहा था। इसलिए ट्रंप ने अमेरिकी सेना और संपत्ति की सुरक्षा के लिए ईरान पर हमले का फैसला लिया।
यह भी पढ़े -ईरान युद्ध को लेकर आतंकवाद-रोधी प्रमुख के इस्तीफे के बाद तुलसी गबार्ड ने किया राष्ट्रपति ट्रंप का बचाव
लेविट का यह बयान नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर जो केंट के इस्तीफे के बाद आया है। आपको बता दें जो केंट ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि अमेरिका ने इजराइल के दबाव में आकर ईरान पर हमले किए। उन्होंने कहा ट्रंप को कोई दूसरा देश नियंत्रित कर रहा है।
Created On :   19 March 2026 11:46 AM IST













