पश्चिम एशिया में तनाव: जापान की प्रधानमंत्री ताकाइची राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत करने अमेरिका पहुंची

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच, जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत करने के लिए अमेरिका पहुंची।
आपको बता दें जापान पीएम सनाए ताकाइची तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर है, आज वो वाशिंगटन पहुंच गई है। ताकाइची और ट्रंप वाशिंगटन में पश्चिम एशिया तनाव पर बातचीत करेंगी। पीएम पद संभालने के बाद ताकाइची की ये पहली अमेरिकी यात्रा है।
यह भी पढ़े -जापानी पीएम का यूएस दौरा ट्रंप के साथ करेंगी अहम बैठक, 'रेयर अर्थ' और 'एआई' पर समझौते की उम्मीद
जापानी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं के बीच व्हाइट हाउस में होने वाली बैठक में दोनों देशों के बीच गठबंधन को अधिक मजबूत करने और आर्थिक सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने पर बातचीत करेंगे।
बातचीत में स्वतंत्र और खुले इंडे -पैसिफिक के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता , एआई और दुर्लभ खनिजों के सहयोग पर चर्चा होने की संभावना है। टैरिफ को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद है। आपको बता दें जापान को कच्चे तेल का अधिकतर माल मध्य पूर्व से मिलता है, जिसका मार्ग होर्मुज स्ट्रेट से गुजरता है।
क्योडो समाचार के अनुसार दोनों नेता दोपहर का भोजन और रात्रि भोज का एक साथ करेंगे,जिसका आयोजन व्हाइट हाउस में है। टैरिफ विवाद के बाद जापान ने ऊर्जा ,खनिज ,सेमीकंडक्टर,जहाज निर्माण सहित रणनीतिक उद्योगों में अमेरिका स्थिति परियोजनाओं के 550 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की इच्छा जिताई, इसके बदले यूएस ने जापान से आयातित प्रोडक्ट पर टैरिफ को कम कर दिया।
Created On :   19 March 2026 1:59 PM IST












