America-Iran War: ईरान के निशाने पर अमेरिका के नेता? विदेश मंत्री मार्को रुबियो और पीट हेगसेथ के घरों ऊपर नजर आए ड्रोन, बढ़ी सबकी टेंशन

ईरान के निशाने पर अमेरिका के नेता? विदेश मंत्री मार्को रुबियो और पीट हेगसेथ के घरों ऊपर नजर आए ड्रोन, बढ़ी सबकी टेंशन
ईरान और अमेरिका के युद्ध के बीच अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के घरों के ऊपर ड्रोन देखने को मिले हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में आर्मी बेस के ऊपर ड्रोन्स नजर आए हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के घर के ऊपर भी ड्रोन की मौजूदगी देखी गई है। इस वजह से सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। जिसके लिए अधिकारी जिम्मेदार लोगों की पहचान करने में लगे हैं। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू ठिकानों पर लॉकडाउन और वैश्विक सुरक्षा अलर्ट से ये संभावना जताई जा रही है कि ईरान की जवाबी कार्रवाई अमेरिका में तैनात अधिकारियों तक भी पहुंच सकती है। अमेरिका की सेना सभी संभावित खतरों पर भी तीखी नजरें रखे हुए है। अमेरिका के ठिकानों पर लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है।

वॉशिंगटन में दिखे अज्ञात ड्रोन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉशिंगटन में मौजूद एक सैन्य अड्डे के ऊपर कुछ अज्ञात ड्रोन उड़ते हुए देखे गए। इस मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अधिकारियों ने तुरंत इस पर ध्यान दिया और जांच शुरू कर दी है। साथ ही अमेरिका के प्रमुख सैन्य ठिकानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

FBI ने पहले ही किया था अलर्ट

Federal Bureau of Investigation (FBI) ने पहले ही संभावित ड्रोन खतरे को लेकर चेतावनी जारी की थी। खबरों के मुताबिक, फरवरी में कैलिफोर्निया पुलिस को यह अलर्ट दिया गया था कि ईरान की तरफ से ड्रोन हमले की आशंका हो सकती है। हालांकि इसमें समय और जगह की साफ जानकारी नहीं दी गई थी।

मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव

मिडिल ईस्ट में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका और इजरायल की ओर से 28 फरवरी को ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई जगहों पर हमले किए गए थे। इसके बाद हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। जवाब में ईरान ने भी क्षेत्र में मौजूद अमेरिका के ठिकानों को निशाना बनाया है।

20 दिन से जारी टकराव

इस पूरे संघर्ष को करीब 20 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक हालात सामान्य नहीं हुए हैं। लेबनान में मौजूद हिजबुल्लाह ने भी ईरान का समर्थन करते हुए इजरायल पर हमले किए हैं। कुल मिलाकर, हालात अभी भी नाजुक बने हुए हैं और दुनिया की नजर इस पर टिकी हुई है।

Created On :   19 March 2026 2:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story