US-इजराइल हमले: ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी और बासिज यूनिट के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी को आखिरी विदाई, तेहरान की सड़कों पर इकट्ठा हुए हजारों लोग

डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान की राजधानी तेहरान की सड़कों पर हज़ारों लोगों ने डेना नेवी के जहाज़ पर मारे गए लोगों और US-इजराइल हमले में मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी और बासिज यूनिट के कमांडर ग़ुलामरेजा सुलेमानी को आखिरी विदाई दी। एक ओर ईरान के नए सुप्रीम लीड़र मोजतबा खामेनेई अब तक जनता के सामने नहीं आए हैं, वहीं लारीजानी के प्रति जनता की इस दीवानगी ने साबित कर दिया है कि ईरान के असली नायक लारीजानी ही थे।
यह भी पढ़े -युद्ध के विरोध में इस्तीफा देने वाले बड़े अमेरिकी अधिकारी के खिलाफ जांच शुरु, खुफिया जानकारी लीक करने के आरोप में जो केंट की मुश्किलें बढ़ी
#WATCH तेहरान की सड़कों पर हज़ारों लोगों ने डेना नेवी के जहाज़ पर मारे गए लोगों और US-इज़राइल हमले में मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ़ अली लारीजानी और बासिज यूनिट के कमांडर ग़ुलामरेज़ा सुलेमानी को आखिरी विदाई दी।सोर्स: IRIB via ANI pic.twitter.com/x1VHqvm7fP— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2026
ईरान के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि देश के सबसे शक्तिशाली पद पर बैठे सुप्रीम व्यक्ति को वो विदाई नसीब नहीं हुई जो एक रणनीतिकार को दी गई। खामेनेई के वक्त देश में इतना दुख नहीं दिखा।
ईरान के कद्दावर नेता लारीजानी की आखिरी विदाई में उमड़ा जनसैलाब ने चिल्ला-चिल्ला कर कह रहा है कि जो सम्मान और रुतबा खामेनेई को नसीब नहीं हुआ, वो लारीजानी को मिला। पूरे विश्व ने इस ऐतिहासिक भीड़ को देखा। आपको बता दें तेहरान में लारीजानी की अंतिम विदाई में उमड़े जनसैलाब को देखकर दुनिया हैरान रह गई। राजधानी की सड़कों पर भीड़ का जो मंजर दिखा उसने दुनिया को सन्न कर दिया। अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान में जो खामोशी और डर था, वो लारीजानी के जनाजे में एक बड़े जनाक्रोश और सम्मान के तौर पर उभरी।
Created On :   19 March 2026 2:02 PM IST













