ईरान-इजराइल-US वार: युद्ध के विरोध में इस्तीफा देने वाले बड़े अमेरिकी अधिकारी के खिलाफ जांच शुरु, खुफिया जानकारी लीक करने के आरोप में जो केंट की मुश्किलें बढ़ी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में सबसे पहले ईरान युद्ध के खिलाफ इस्तीफा देने वाले अधिकारी के खिलाफ अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने इसकी जांच शुरू कर दी है। प्रशासन को पूर्व वरिष्ठ आतंकवाद रोधी अधिकारी जो केंट पर खुफिया जानकारी लीक करने का शक है। जांच शुरु होते ही जो केंट की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।अमेरिकी जांच एजेंसी को शक है कि जो केंट ने गोपनीय जानकारी को अनुचित तरीके से साझा किया था।
आपको बता दें जो केंट ने मंगलवार को ही अपने पद से इस्तीफा दिया था, उसके बाद ही जांच शुरू हुई। केंट ने ईरान युद्ध पर असहमति जताते हुए अमेरिका के नेशनल आतंकरोधी सेंटर के निदेशक पद से इस्तीफा देने जैसा कदम उठाया।
केंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी करते हुए अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए ईरान पर सैन्य कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था वे अंतरात्मा की आवाज के खिलाफ जाकर ईरान के साथ युद्ध का समर्थन नहीं कर सकते। उन्होंने लिखा ईरान से अमेरिका को कोई तात्कालिक खतरा नहीं था और यह युद्ध इजराइल और उसकी प्रभावशाली अमेरिकी लॉबी के दबाव में शुरू किया गया।
यह भी पढ़े -ईरान पर हमले के विरोध में शीर्ष अमेरिकी अधिकारी ने दिया इस्तीफा, बोले- जमीर को गवारा नहीं
केंट के आरोप पर ट्रंप ने मीडिया से कहा वे सुरक्षा के मुद्दे पर कमजोर हैं। उन्होंने आघे कहा यदि उनकी टीम में कोई ईरान को खतरा नहीं मानता, तो ऐसे लोगों की अमेरिका को जरूरत नहीं है। सीआईए निदेशक जॉन रेटक्लिफ ने भी केंट के बयान से दूरी बना ली है।
यह मामला ऐसे समय में हुआजब अमेरिकी न्याय विभाग ने पिछले एक साल में राष्ट्रपति ट्रंप के राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ कई जांच शुरू की हैं। इनमें पूर्व एफबीआई निदेशक जेम्स कोमी और न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटेशिया जेम्स भी शामिल हैं। हालांकि, कई केस में कोर्ट से अभियोजन पक्ष को झटका लगा, और उन्हें आरोप तय कराने में कठिनाई आई है।
Created On :   19 March 2026 12:47 PM IST












