Iran-US War: पीएम नेतन्याहू ने दुनिया भर के देशों से एक जुट होने की अपील की, ईरान केवल इजरायल के लिए नहीं सबके लिए खतरा

पीएम नेतन्याहू ने दुनिया भर के देशों से एक जुट होने की अपील की, ईरान केवल इजरायल के लिए नहीं सबके लिए खतरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान-इजराइल-अमेरिका जंग को 23 दिन हो चुके हैं। दोनों तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं। युद्ध में अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है। इसी बीच इजरायल पीएम का रविवार (22 मार्च) को बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा मैं विश्व भर के नेताओं से अपील करता हूं कि वे ईरान के खिलाफ हमारा साथ दें। क्योंकि ईरान केवल इजरायल के लिए खतरा नहीं होगा यह पूरी दुनिया के लिए खतरा हो सकता है। उनका यह बयान ईरान के द्वारा इजरायल के अराद में किए गए मिसाइल हमले के बाद आया है।

ईरान का इरादा लोगो की हत्या करना- नेतन्याहू

उन्होंने कहा ईरान ने इजरायल की राजधानी यरुशलम में ऐसे स्थानों को निशाना बनाया है, जहां बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। नेतन्याहू ने कहा "अगर आपको इस बात का सबूत चाहिए कि ईरान पूरी दुनिया के लिए खतरा है तो पिछले 48 घंटों को उठा के देख लीजिए वह पूरा प्रमाण दे रहे हैं। उसने पिछले 48 घंटों में एक नागरिक इलाके को निशाना बनाया है। खुशकिस्मती से कोई मारा नहीं गया, लेकिन ऐसा किस्मत की वजह से हुआ न कि उनके इरादे की वजह से। उनका इरादा बड़ी संख्या में लोगो की हत्या करने का है।"

ईरान ने मिसाइल दाग कर अपनी क्षमता का किया प्रदर्शन

नेतन्याहू ने कहा "दूसरी बात उन्होंने यरुशलम पर हमला किया तो 3 एकेश्वरवादी धर्मों के पवित्र स्थलों- वेस्टर्न वॉल, चर्च ऑफ द होली सेपल्चर और अल-अक्सा मस्जिद के ठीक बगल में स्थित है। और एक चमकत्कार की बदौलत एक बार फिर, उनमें से किसी को भी किसी तरह की कोई चोट नहीं आई। लेकिन वे तीन प्रमुख एकेश्वरवादी धर्मों के पवित्र स्थलों को निशाना बना रहे थे।" उन्होंने कहा ईरान ने लंबी दूरी तक मार करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है, जिसमें मिसाइलों को दूर तक दागना और कई अन्य चीजे शामिल है।

ईरान के खिलाफ एक जुट हो- इजरायल पीएम

ईरान आम नागरिकों निशाना बना रहा है, जो पूरी दुनिया के लिए खतरा है। इजरायल और अमेरिका सभी देशों के लिए लड़ रहा है। अब समय आ गया है कि बाकी देशों के नेता भी इसमें शामिल हों।

Created On :   23 March 2026 2:35 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story