ईरान- अमेरिका व इजराइल जंग के बीच: पहलवी ने ट्रंप -नेतन्याहू से कहा ईरान इस्लामिक गणराज्य नहीं,मौजूदा शासन को खत्म करने की अपील की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के निर्वासित राजकुमार रजा पहलवी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से अपील करते हुए कहा है ईरान कोई इस्लामिक गणराज्य नहीं है , मौजूदा शासन को खत्म करों। पहलवी ने अपनी अपील में ये भी कहा अमेरिका और इजराइल केवल शासन और दमन करने वाले सिस्टम को ही निशाना बनाएं। उन्होंने आम जनता की सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान न पहुंचाया जाने का अनुरोध किया ।
यह भी पढ़े -ईरान में सत्ता परिवर्तन की ताक में निर्वासित रजा पहलवी! युद्ध खत्म होने के बाद इस्लामिक शासन के हटने का किया दावा
रजा पहलवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा कि ईरान का बेसिक स्ट्रक्चर वहां की जनता वहां के नागरिकों का है। जो कि आजाद ईरान के भविष्य के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा इस्लामी गणराज्य का ढांचा दमन और आतंक का वह तंत्र है जिसका इस्तेमाल उस भविष्य को साकार होने से रोकने के लिए किया जाता है। ईरान की रक्षा की जानी चाहिए। वर्तमान शासन को उखाड़ फेंकना होगा।
पहलवी ने आगे कहा मैं US प्रेसिडेंट ट्रम्प और इजराइल पीएम नेतन्याहू से आग्रह करता हूं कि वे शासन और उसके दमनकारी तंत्र को निशाना बनाना जारी रखें, जबकि ईरानियों को अपने राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक नागरिक ढांचे को बख्श दें। अमेरिका और इजराइल के समर्थन से, और सबसे बढ़कर ईरानी देशभक्तों के बलिदान से, ईरान की स्वतंत्रता का समय निकट है। ईरान जिंदाबाद!
Created On :   23 March 2026 8:31 AM IST













