पश्चिम एशिया संघर्ष: लेबनानी प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने कहा उनकी बगैर पसंद के देश पर थोपा गया युद्ध, जंग में धकेलने वाले देशों को पहले दिखानी चाहिए थी समझदारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने साफ तौर पर कहा उनकी बगैर पसंद के देश पर युद्ध थोपा गया है, पीएम सलाम ने आगे कहा जिन लोगों ने देश को इस जंग में धकेला, उन्हें पहले समझदारी दिखानी चाहिए थी, न कि स्थिति को और बिगाड़ना। लेबनानी पीएम सलाम ने यह भी कहा कि देश में सैन्य हथियारों पर सरकार का पूर्ण कंट्रोल अभी नहीं है और इस दिशा में काफी काम बाकी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले पर सरकार अपने फैसलों से पीछे नहीं हटेगी।
आज पश्चिम एशिया संघर्ष का 23 वां दिन है। इलाके में पूरी तरह तनावग्रस्त है। युद्ध दिन प्रतिदिन थमने के बजाय बढ़ रहा है। अमेरिका-इजराइल और ईरान एक दूसरे पर पलटावर करते हुए सैन्य ठिकानों पर जमकर बमबारी और मिसाइल दाग रहे है। आसमान से लेकर जमीन तक हमले हो रहे है और क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन की गरज सुनाई दे रही है।
यह भी पढ़े -लेबनान में इजराइली सेना की एयर स्ट्राइक, 4 लोगों की मौत, इलाके में तनावपूर्ण माहौल के बीच लोगों में भय
इससे पहले इजराइली सेना ने दावा किया कि उसने दक्षिणी लेबनान में कई हिजबुल्ला ठिकानों पर जमीनी हमले किए है। जिनमें 10 हिजबुल्ला लड़ाके ढेर हो गए है। हालांकि उसने हमले का स्थल और समय नहीं बताया। इजराइल ने अपनी रिपोर्ट में कहा खियम और तैयबेह जैसे रणनीतिक शहरों के आसपास भारी संघर्ष हुआ। हिजबुल्लाह ने भी इजराइली हमलों के जबाव में हमले करने का दावा किया है, उसका कहना है कि इजराइल पर रातभर दर्जनभर हमले कर कई इजराइली रॉकेट को मार गिराया।
Created On :   23 March 2026 9:27 AM IST












