संयुक्त राज्य अमेरिका: डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने कहा ट्रंप प्रशासन पश्चिम एशिया में क्या हासिल करना चाहता है पता नहीं, ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान को तरुंत समाप्त करने की मांग की

डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने कहा ट्रंप प्रशासन पश्चिम एशिया में क्या हासिल करना चाहता है पता नहीं, ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान को तरुंत समाप्त करने की मांग की
यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने अमेरिकी नागरिकों को पश्चिम एशिया समेत पूरी दुनिया में सतर्कता बरतने को कहा है। विदेश में रह रहे अमेरिकी नागरिकों को लेकर कहा एयरस्पेस बंद होने या कूटनीतिक सुविधाओं पर हमलों की वजह से यात्रा में बाधा आ सकती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संयुक्त राज्य अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनियर लीडर चक शूमर ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान को तत्काल खत्म करने की मांग की है। शूमर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा अब बहुत हो चुका। इस जंग को समाप्त किया जाए। शूमर ने चेतावनी दी कि कुछ रिपब्लिकन सीनेटर भी खुलकर मान रहे हैं कि ट्रंप प्रशासन पश्चिम एशिया में क्या हासिल करना चाहता है, उन्हें पता नहीं।

यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने अमेरिकी नागरिकों को पश्चिम एशिया समेत पूरी दुनिया में सतर्कता बरतने को कहा है। विदेश में रह रहे अमेरिकी नागरिकों को लेकर कहा एयरस्पेस बंद होने या कूटनीतिक सुविधाओं पर हमलों की वजह से यात्रा में बाधा आ सकती है। इसके अतिरिक्त ईरान समर्थक समूह US से जुड़े विदेशी हितों को निशाना बना सकते हैं।

डेमोक्रेटिक नेता ने आगे कहा कि इस वार पर अरबों डॉलर खर्च किए जा रहे हैं, अप्रत्यक्ष रूप से इसका प्रभाव अमेरिकी नागरिकों पर पड़ रहा है। इस संबंध में उन्होंने अमेरिका में गैस की औसत कीमत $3.94 प्रति गैलन पहुंचने का उदाहरण दिया।

अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में भी तेजी से उछाल देखने को मिलीा है। अमेरिकी मानक क्रूड डब्ल्यूटीआई मई डिलीवरी के लिए 1.78% बढ़कर $100.10 प्रति बैरल पर पहुंच गया। ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.73% बढ़कर $113.44 प्रति बैरल रिकॉर्ड की गई। यह उछाल शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज में बाजार खुलते ही दर्ज किया गया।

Created On :   23 March 2026 8:55 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story