मिडिल ईस्ट में तनाव: UAE और कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन से ईरान के हमले जारी, इजराइली सेना ने बरामद की टैंक रोधी मिसाइल

UAE और कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन से ईरान के हमले जारी, इजराइली सेना ने बरामद की टैंक रोधी मिसाइल
इजराइल और कई खाड़ी देशों पर ईरानी हमले जारी है, जिन पर इन देशों ने प्रतिक्रिया दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के संयुक्त अरब अमीरात समेत खाड़ी के कई देशों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले जारी है। खाड़ी देश कुवैत ने इन हमलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अल जजीरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुवैत की सेना ने एक बयान जारी कर कहा वहां सुनाई दे रहे धमाकों की आवाजें मिसाइलों को हवा में इंटरसेप्ट करने की वजह से आ रही हैं। कुवैत सेना ने आम जनता से अपील की है कि वे अधिकारियों के निर्देशों का पालन आवश्यक रूप से करें।

ईरान की ओर से हुए मिसाइल हमलों के बाद इजराइल के दक्षिणी और मध्य इलाकों में मिसाइलों के कई टुकड़े गिरने की खबरें मिली हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, कई ठिकानों पर मिसाइल मलबा गिरा है।

यूएई रक्षा मंत्रालय भी ईरान की ओर से आने वाली मिसाइलों और ड्रोनों का सामना कर रहा है। यूएई रक्षा मंत्रालय ने हमलों की पुष्टि करते हुए कहा है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में मिसाइलों को रोकने की वजह से आवाजें सुनाई दे रही हैं। संयुक्त अरब अमीरात के लड़ाकू विमान और रक्षा प्रणालियां इन खतरों को लगातार विफल कर रही हैं।

इससे पहले बीते दिन ईरान ने इजराइल पर कई मिसाइली हमले किए,इन्हें लेकर कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान से दागी गई मिसाइलों के कुछ समय बाद ही धमाकों की आवाज सुनाई दी । दूसरी तरफ ईरानी सेना ने दावा किया है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने कई अमेरिकी मिसाइलों को हवा में मार गिराया। ईरान के इस दावे से पहले इजराइली सेना ने तेहरान पर कई मिसाइल दागी।

Created On :   23 March 2026 10:24 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story