CCS Meeting: मध्य-पूर्व में जारी युद्ध के बीच PM मोदी ने बुलाई CCS की बैठक, LPG-डीजल-पेट्रोल की स्थिति पर हुई चर्चा

मध्य-पूर्व में जारी युद्ध के बीच PM मोदी ने बुलाई CCS की बैठक, LPG-डीजल-पेट्रोल की स्थिति पर हुई चर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पीएम मोदी ने रविवार (22 मार्च) को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की मीटिंग बुलाई। इस दौरान पेट्रोलियम, कच्चे तेल, गैस, बिजली और उर्वरक क्षेत्रों की स्थिति पर बातचीत हुई। जिसमें पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बीच एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई को बनाए रखने के साथ कृषि, उर्वरक, खाद्य सुरक्षा, बिजली, MSME (माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेस), निर्यातक, शिपिंग, व्यापार, वित्त, सप्लाई चेन और सभी प्रभावित क्षेत्रों पर पड़ने वाले अपेक्षित प्रभाव और उससे निपटने के लिए उठाए गए कदमों पर चर्चा की गई। आपको बता दें, CCS भारत की केंद्रीय कैबिनेट की एक समिति है, जिसमें भारत सरकार के वरिष्ठ मंत्री शामिल होते हैं जो देश के रक्षा एवं सुरक्षा मामलों से निपटते हैं।

पीएम ने पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच बुलाई बैठक

PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर CCS बैठक की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के मद्देनजर राहत उपायों की समीक्षा के लिए सीसीएस की बैठक की अध्यक्षता की. हमने अल्पकालिक, मध्यमकालिक और दीर्घकालिक उपायों पर व्यापक चर्चा की, जिनमें किसानों के लिए उर्वरकों की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करना, प्रमुख क्षेत्रों के लिए आयात स्रोतों में विविधता लाना, नए गंतव्यों को निर्यात को बढ़ावा देना आदि शामिल हैं। हम अपने नागरिकों को संघर्ष के प्रभाव से बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

Created On :   22 March 2026 10:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story