Iran-Israel War: खत्म होगी LPG की किल्लत! हजारों टन गैस लेकर भारत आया जहाज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते एशिया के कई देशों में तेल और गैस की कमी हो रही है। भारत में भी एलपीजी की दिक्कत देखने को मिल रही है। लेकिन अब थोड़ी राहत की खबर आई है। रविवार (22 मार्च) को “पाइक्सिस पायनियर” नाम का जहाज एलपीजी गैस लेकर भारत पहुंचा है।
यह भी पढ़े -अगर अमेरिका हम पर हमला करता है तो हम भारत पर जहां चाहे वहां हमला कर सकते हैं पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित
हजारों टन एलपीजी लेकर पहुचा जहाज
रिपोर्ट के अनुसार, न्यू मंगलुरु पोर्ट पर अगले हफ्ते और भी गैस आने वाली है। कुल मिलाकर लगभग 72,700 टन एलपीजी आने की उम्मीद है। इसकी शुरुआत हो चुकी है। सबसे पहले जो जहाज आया, उसमें 16,714 टन गैस थी। यह जहाज 14 फरवरी को नीदरलैंड से चला था और अब यहां गैस उतारेगा।
यह भी पढ़े -चीनी वाणिज्य मंत्री और चीनी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन परिषद के अध्यक्ष ने एप्पल के सीईओ टिम कुक से अलग-अलग मुलाकात की
कब आएगा दूसरा जहाज?
इसके बाद 25 मार्च को “अपोलो ओसिएन” नाम का दूसरा जहाज आएगा। इसमें 26,687 टन गैस होगी। यह गैस इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम के लिए होगी। इस तरह अलग-अलग जगहों से गैस लाकर भारत में सप्लाई बढ़ाई जा रही है, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है।
जानकार के मुताबिक, 29 मार्च को एक और बड़ा जहाज अमेरिका से करीब 30,000 टन एलपीजी लेकर भारत आएगा। यह गैस हिंदुस्तान पेट्रोलियम के लिए होगी। मंगलुरु में HPCL का प्लांट इस गैस को सिलेंडर भरने वाले प्लांट्स तक भेजता है और पाइपलाइन से बेंगलुरु जैसे शहरों में सप्लाई करता है। इस तरह लगातार आने वाले जहाजों से न्यू मंगलुरु पोर्ट पर गैस की मात्रा बढ़ेगी और आने वाले दिनों में सप्लाई बेहतर होने की उम्मीद है।
Created On :   22 March 2026 9:30 AM IST












