AI समिट प्रोटेस्ट केस: युवा कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी विकास चिकारा को दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट से सशर्त मिली जमानत, जांच में शामिल होने का दिया निर्देश

युवा कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी विकास चिकारा को दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट से सशर्त मिली जमानत,  जांच में शामिल होने का दिया निर्देश
कोर्ट ने आरोपी को कल क्राइम ब्रांच के ऑफिस में जांच में शामिल होने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 28 मार्च को होगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने AI समिट प्रोटेस्ट केस में विकास चिकारा को अंतरिम अग्रिम जमानत दी। वह इंडियन यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी हैं। उन्हें कल क्राइम ब्रांच के ऑफिस में जांच में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। मामले को आगे की सुनवाई के लिए 28 मार्च को लिस्ट किया गया है।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव विकास चिकारा ने पटियाला हाउस कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर कर AI शिखर सम्मेलन विरोध प्रदर्शन केस में अग्रिम जमानत की मांग की, जिस पर कोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए आरोपी को अंतरिम राहत दी। जबकि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने साजिशकर्ता के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और चिकारा की ओर से पेश हुए वकीलों की दलीलें सुनीं। पुलिस ने जवाब दाखिल करने के लिए एक्स्ट्रा टाइम मांगा ,और कोर्ट ने केस की सुनवाई के लिए 20 मार्च की तारीख तय की थी। इससे पहले की सुनवाई में अदालत ने चिकारा को तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया।

पटियाला हाउस ने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत गिरफ्तार किए गए 13 आरोपियों को पहले ही जमानत दे दी है। आपको बता दें आईवाईसी कार्यकर्ताओं ने वैश्विक स्तर के सम्मेलन में एआई इम्पैक्ट समिट में 20 फरवरी को भारत मंडपम में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ शर्टलेस विरोध प्रदर्शन कर कार्यक्रम और सरकार की आलोचना की। इस विरोध प्रदर्शन से भारत की छवि पर असर पड़ा।

Created On :   20 March 2026 5:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story