विधानसभा चुनाव 2026: असम में सियासी हलचल तेज, ममता बनर्जी की TMC ने उतारें 17 उम्मीदवार, सामाजिक और क्षेत्र संतुलन का रखा ध्यान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव 2026 में टीएमसी के उम्मीदवार उतरने से सियासी हलचल तेज हो गई है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसे लेकर पार्टी ने साफ संकेत दिया है कि वह इस बार असम में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।
चुनावी मैदान में समुदाय और क्षेत्रीय संतुलन को साध कर जारी की गई पहली सूची के बाद टीएमसी का साफ कहना है कि असम में बीजेपी और कांग्रेस के बीच पार्टी को तीसरा विकल्प बनना है। तृणमूल कांग्रेस स्थानीय मुद्दों, जातीय और भाषाई संतुलन को ध्यान में रखकर चुनाव लड़ना चाहती है। इस पहली सूची से साफ संकेत मिलता है कि आगामी दिनों में पार्टी और सीटों पर कैंडिडेट उतारकर TMC चुनावी मुकाबले को और अधिक दिलचस्प बना सकती है।
तृणमूल कांग्रेस ने यह सूची अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता बनर्जी के नेतृत्व में जारी की है। इसमें असम के अलग-अलग जिलों और समुदायों को ध्यान में रखते हुए कैंडिडेट का चयन किया गया है। टीएमसी ने बोडोलैंड, ब्रह्मपुत्र घाटी और बराक घाटी जैसे अहम इलाकों में भी अपने प्रत्याशी उतारकर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है।
टीएमसी की पहली सूची में बाओखुंगरी से उदांगश्री नारजारी, बिलासीपारा से मोमिनुर इस्लाम,जलेश्वर से आरिफ अख्तर अहमद, अभयापुरी से कौशिक रंजन दास,बजाली कल्याणी कलिता,चमरिया से दुलु अहमद, बोको-चायगांव (ST) से भोगलाल राभा,पलासबाड़ी से बिकाश नाथ योगी,बरखेेत्री से आमिरुल इस्लाम, गोरेश्वर से राजन चौहान, मंगलदई से हरे कृष्णा डेका, धेमाजी (ST) से नरेंद्र कुमार पाव, डिगबोई से जितेन नाग, माकुम से दिलीप मोरन, कछार जिले के उधरबोंड से तपस दास, कटीगोराह से फजलुर रहमान लस्कर और सोनाई से शाहजहां लस्कर चुनावी मैदान में है।
Created On :   21 March 2026 11:14 AM IST













