JJP नेता को जान से मारने की धमकी: हरिणाया के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के रिश्तेदार से आरोपियो ने मांगी इतने करोड़ रुपए की फिरौती, पुलिस ने जांच की शुरू

हरिणाया के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के रिश्तेदार से आरोपियो ने मांगी इतने करोड़ रुपए की फिरौती, पुलिस ने जांच की शुरू
हरिणाया के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के जीजा और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कादियान को जान से मारने की धमकी मिली है।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरिणाया के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के जीजा और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कादियान को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देते हुए आरोपी ने पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। जानकारी के मुताबिक, जेजपी नेता को यह धमकी व्हाट्सएप कॉल और वॉइस रिकॉर्डिंग के जरिए दी है। बता दें कि देवेंद्र कादियान पिछला विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। उनके पिता सतबीर कादियान हरियाणा विधानसभा के स्पीकर रह चुके हैं।

आरोपी ने इस गैंग का बताया मेंबर

बताया जा रहा है कि पानीपत के सेक्टर-11 के रहने वाले देवेंद्र कादियान को मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल और वॉयल रिकॉर्डिंग आई थी। जिसमें बदमाशो ने सिर्फ पैसे नहीं मांगे, बल्कि उनके बच्चों और फार्महाउस पर हमला करने की बात भी कही गई है। देवेंद्र कादियान को जब यह धमकी दी गई थी, उस समय वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके पास एक विदेशी नंबर से फोन आया। जिसमें बदमश ने 'अमित भाऊ गैंग' का मेंबर बताया और 5 करोड़ रुपए की रकम मांगी गई। आरोपी ने कहा कि अगर इतनी रकम का इंतजाम नहीं किया गया तो इसके लिए अंजाम भुगतने को तैयार रहना।

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू

इस मामले में डीएसपी हेडक्वार्टर के सतीश वत्स ने कहा कि जेजेपी नेता को जान से मारने की धमकी दी गई है, जिसकी रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली है। उनका आगे कहना है कि उनसे 5 करोड़ रुपए की फिरौती की भी मांग की गई है। फिलहाल पुलिस ने उनको सुरक्षा प्रदान कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि यह कॉल किसने किया है, उसका पता लगाया जा रहा है। इस मामले में जो भी शामिल है, उसे जल्द से जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा।

Created On :   20 March 2026 11:22 PM IST

Tags

Next Story