Eid-Ul-Fitr 2026: राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्ण- PM मोदी ने दी ईद की मुबारक, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में शनिवार (21 मार्च) को ईद-उल-फितर के मौके पर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्ण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए अपनी बात रखी। तो चलिए जानते हैं किसने क्या पोस्ट किया?
यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से चुनाव ना लड़ने पर बीजेपी के निशाने पर CM ममता, कहा अबकी बार भवानीपुर में भी हारेंगी TMC चीफ
राष्ट्रपति ने दी बधाई
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि ईद-उल-फित्र के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम बहनों और भाइयों को हार्दिक बधाई। यह त्योहार आत्मसंयम, सेवा, परोपकार एवं वंचित वर्गों के प्रति दया का भाव रखने की सीख देता है। आइए इस अवसर पर हम समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लें।
उपराष्ट्रपति ने क्या कहा?
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्ण ने कहा कि यह शुभ अवसर आशा, सद्भाव और करुणा को प्रेरित करे और खुशियां और सफलता लाए।
यह भी पढ़े -दिल्ली के पालम इलाके में शोक सभा के दौरान BJP और AAP के नेता आपस में भिड़े, विधायक के सिर लगी कुर्सी, बुरी तरह घायल
पीएम ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं। कामना है कि यह दिन हर ओर भाईचारे और नेकी को बढ़ावा दे। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें। ईद मुबारक!
Best wishes on Eid-ul-Fitr. May this day further brotherhood and kindness all around. May everyone be happy and healthy.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 21, 2026
Eid Mubarak!
सीएम नीतीश ने भी किया पोस्ट
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ईद के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों को तथा विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। खुदा इस मुबारक दिन पर हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि आए।
Created On :   21 March 2026 9:32 AM IST













