AI Summit Case: उदय भानु की जमानत के बाद IYC कार्यकर्ताओं का प्रोटेस्ट, क्राइम ब्रांच दफ्तर के बाहर की नारेबाजी, पुलिसबल तैनात

उदय भानु की जमानत के बाद IYC कार्यकर्ताओं का प्रोटेस्ट, क्राइम ब्रांच दफ्तर के बाहर की नारेबाजी, पुलिसबल तैनात
यूथ कांग्रेस को जमानत मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने क्राइम ब्रांच के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भीड़ को काबू में करने के लिए भारी सुरक्षाबल की तैनाती की गई है। मौके पर बैरिकेडिंग भी देखी जा सकती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट ने जमानत दे दी है। इसके बाद IYC के कार्यकर्ताओं ने क्राइम ब्रांच ऑफिस के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी कर सरकार का विरोध किया। वीडियो में भीड़ काफी गुस्से में नजर आ रही है। वहीं, कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है।

मौके सुरक्षाबल तैनात

प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात है। क्राइम ब्रांच के दफ्तर के बाहर बैरिकेडिंग की गई है ताकि हालात को नियंत्रण में किया जा सके। लेकिन भीड़ इतनी आक्रामक हो गई है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड के ऊपर चढ़ कर नारे लगाए।

IYC अध्यक्ष को मिली जमानत

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट ने बड़ी राहत प्रदान की है। अदालत ने उन्हें 50,000 रुपये के निजि मुचलते पर जमान दे दी है। बीती रात दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने चिब को कोर्ट में पेश किया और 7 दिन की रिमांड बढ़ाने की मांग की। बस इतना ही नहीं बल्कि 2 अन्य आरोपियों की रिमांड के लिए भी याचिका दर्ज की। लेकिन कोर्ट ने उनकी अर्जी को खारिज कर दिया। वहीं, अदालत ने IYC के अध्यक्ष की याचिका को स्वीकार करते हुए उन्हें जमानद दे दी।

क्या है मामला?

उदय भानु चिब के खिलाफ 'एआई इंपैक्ट समिट' के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन के लिए भड़काने और प्रोटेस्ट की साजिश रचने का आरोप है। आपको बता दें कि, बीते दिनों दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान IYC के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने हद तो तब पार की जब उन्होंने अपनी टी-शर्ट उतार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रोटेस्ट के लिए ऐसा समय चुना गया जब दुनिया के कोने-कोने से आए प्रतिनिधि, भारत में मौजूद थे। इस मामले में पुलिस ने यूथ कांग्रेस के कई नेताओं को गिरफ्तार किया था जिनमें से एक नाम भानु चिब का भी है। हालांकि, अब उन्हें जमानत मिल गई है।

यह भी पढ़े -'बीजेपी ने आवाज नहीं सुनी बल्कि कुचलने की...' यौन शोषण के आरोप पर बोले अविमुक्तेश्वरानंद, यूपी सरकार पर जमकर साधा निशाना

Created On :   28 Feb 2026 1:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story