TMC Rajya Sabha Candidate List: ममता बनर्जी की पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम किए जारी, TMC ने इन नेताओं के नाम पर लगाई मुहर

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपने चार प्रत्याशियों के के नाम जारी कर दिए हैं। इस लिस्ट में पार्टी ने बाबुल सुप्रियो, बंगाली एक्ट्रेस कोयल मल्लिक, राज्य के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार और वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी का नाम शामिल किया है।
पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की कितनी सीटें होगी खाली
आपको बता दें कि देश के 10 राज्यों की कुल 37 राज्यसभा सीटे खाली हो रही है। इसके लिए 16 मार्च को वोटिंग होगी। जिसमें 5 सीटों पश्चिम बंगाल की भी शामिल है। विधायकों की संख्या की बता की जाए तो तृणमूल कांग्रेस को चार और बीजेपी को एक सीट मिल सकती है।
पार्टी ने क्या कहा?
टीएमसी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर यह सूची जारी की है। जिसमें पार्टी ने बताया, "आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार (पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी), मेनका गुरुस्वामी और कोएल मल्लिक की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। हम उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। आशा है कि वे तृणमूल की अटूट दृढ़ता और प्रत्येक भारतीय के अधिकारों और गरिमा की रक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की विरासत को कायम रखेंगे।"
यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल अग्निमित्रा पॉल ने ममता सरकार पर घुसपैठियों से वोट मांगने का आरोप लगाया, बंगाल से बाहर निकालने की दी चेतावनी
पश्चिम बंगाल में सीटों का गणित
राज्य में 5 राज्यसभा की सीटें खाली हो रही है। विधायक के आंकड़ों की बता की जाए तो इस में टीएमसी और बीजेपी के पक्ष में यह चुनाव दिखाई दे रहा है। विधानसभा में टीएमसी के 223-225 विधायक है। इस हिसाब से पार्टी 5 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं, बीजेपी की बता करे तो उसके 64-65 विधायक है। इस हिसाब से एक राज्यसभा सीट पर जीत दर्ज होगी। राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी को 49 विधायकों का वोट मिलना जरूरी है।
Created On :   27 Feb 2026 10:52 PM IST












