RSS Chief Visit Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा 2027 इलेक्शन से पहले सक्रिय मोहन भागवत! बीते 15 दिनों में दूसरी बार पहुंचेंगे लखनऊ

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत एक बार फिर उत्तर प्रदेश के दौरे पर पहुंच रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि संघ प्रमुख एक मार्च को सुबह दिल्ली से निकलेंगे और राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वह सीधे निरालानगर स्थित संघ कार्यालय जाएंगे। उसी दिन शाम को वापस दिल्ली के लिए निकल जाएंगे। इसके साथ ही सूत्रों ने दावा किया 28 फरवरी यानी कल भी राजधानी पहुंच सकते हैं।
यह भी पढ़े -देहरादून में मोहन भागवत का पूर्व सैनिकों से संवाद, राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर दिया जोर
CM योगी समेत ये नेता कर सकते हैं मुलाकात
हालांकि मोहन भागवत के इस दौरे को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन बताया जा रहा है कि यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी से लखनऊ में मुलाकात कर सकते हैं। इसके लिए पंकज चौधरी कल लखनऊ पहुंच रहे हैं। उनके अलावा उनसे (संघ प्रमुख) से राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल भी मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि इन मुलाकतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं।
यह भी पढ़े -मौलाना कारी इसहाक गोरा ने संघ प्रमुख की 'घर वापसी' टिप्पणी पर जताई आपत्ति, बोले- शोभा नहीं देते ऐसे बयान
हाल में लखनऊ का किया था दौरा
पिछले 15 दिनों में संघ प्रमुख का यह दूसरा दौरा होने वाला है। इससे पहले उन्होंने 16 फरवरी को गोरखपुर से लखनऊ गए थे। इस दौरान उनकी मुलाकात सीएम योगी के साथ 40 मिनट की रही थी। वहीं, राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक से भी अगल-अगल आधे घंटे तक मिले थे।
यूपी में संघ प्रमुख क्यों हुए सक्रिय
कुछ राजनीति जानकारों का मानना है कि 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सीटें काफी कम हो गई थीं और समाजवादी पार्टी (सपा) को इसका फायदा पहुंचा था। इस वजह से संघ को सोचने पर मजबूर कर दिया है। क्योंकि प्रदेश में साल 2027 में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इस वजह से संघ प्रमुख एक्टिव नजर आ रहे हैं। उन्होंने पिछले महीने गोरखपुर, लखनऊ और मेरठ का दौरा किया था। एक बार फिर उनके दौरे की खबर मिलने पर यूपी की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
Created On :   27 Feb 2026 8:46 PM IST












