Delhi Excise Policy Case: प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार पर जमकर बरसे अरविंद केजरीवाल, PM मोदी और अमित शाह पर साजिश रचने का लगाया आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार पर जमकर बरसे अरविंद केजरीवाल, PM मोदी और अमित शाह पर साजिश रचने का लगाया आरोप
दिल्ली की शराब नीति मामले में बरी होने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली आबकारी मामले में अपने आप को बेगुनाह बताया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की शराब नीति मामले में बरी होने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली आबकारी मामले में अपने आप को बेगुनाह बताया। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र की मोदी से लेकर जांच एजेंसी सीबीआई और और प्रवर्तन निदेशालय को भी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कहा, "देश भर के लोगों ने जिन्होंने इतने कठिन समय में हमारा साथ दिया मैं उनका धन्यवाद करता हूं। आप जानते हैं कि किस तरह पिछले 4 साल से ED, CBI और सारी संस्थाओं का इस्तेमाल करके हमारे ऊपर शराबा घोटाला नामक एक आरोप लगाया गया। CBI, ED ने उसमें चार्जशीट दाखिल की। आज कोर्ट ने लगभग 600 पेज के आदेश में कहा है कि इतना भी सबूत नहीं है कि इसमें मुकदमा भी चलाया जा सके।।। कोर्ट का कहना है कि इतना गलत, फर्जी केस है कि इसमें मुकदमा भी नहीं चलाया जा सकता। यह पूरा षड्यंत्र किसने और क्यों रचा? यह पूरा षड्यंत्र प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने रचा, उन दोनों को देश से माफी मांगनी चाहिए।।।"

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार पर बरसे केजरीवाल

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैं आपसे पूछता हूं कि केजरीवाल जेल गया, क्या रॉबर्ट वाड्रा जेल गया? संजय सिंह जेल गया, क्या राहुल गांधी जेल गया? मनीष सिसोदिया जेल गया, क्या सोनिया गांधी जेल गईं? कांग्रेसी किस मुंह से बात करते हैं, उन्हें शर्म नहीं आती?"

उन्होंने कहा कि वो पीएम नरेंद्र मोदी को चैलेंज देते हैं कि दिल्ली में चुनाव करा लें, अगर 10 से ज्यादा सीटें बीजेपी को आ गईं तो वो राजनीति छोड़ देंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि पिछले चार साल से ईडी और सीबीआई को इस्तेमाल करके हमारे ऊपर शराब घोटाला नाम का एक आरोप लगाया गया। सीबीआई और ईडी ने उसमें चार्जशीट फाइल की। आज कोर्ट ने लगभग 600 पेज के आदेश में सारे सबूतों और सारे गवाहों को मद्देनजर रखते हुए ये कहा है कि इतना भी सबूत नहीं है कि मुकदमा तक चलाया जा सके।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, "कोर्ट का ऑर्डर ऐतिहासिक है। ये पूरा षड्यंत्र दो लोगों नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने मिलकर रचा। इन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। दोनों ने मिलकर षड्यंत्र रचा कि आम आदमी पार्टी को मिलकर खत्म किया जाए। वो देख रहे थे कि दिल्ली में वो हमें नहीं हरा सकते। वो देख रहे थे कि दिल्ली की जनता हमारे कामों से बहुत खुश है। वो देख रहे थे कि दिल्ली में कामों की राजनीति के आधार पर वो कहीं खड़े नहीं हो रहे थे। जनता जानती है कि केजरीवाल ईमानदार है, उन्होंने कहा कि केजरीवाल की ईमानदारी पर चोट करो।"

पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

इसके आगे उन्होंने कहा, "मैंने जिंदगी में केवल ईमानदारी कमाई है। ये उस ईमानदारी के ऊपर चोट करना चाहते थे। कई लोग ये कहते हैं कि जेल से आने के बाद केजरीवाल चुप हो गया। केजरीवाल गायब हो गया, कहां गया? मैं कोई नेता नहीं हूं। मुझे जब कोई बेईमान बोलता है तो मुझे फर्क पड़ता है। मेरे परिवार के ऊपर जब ताने मारे जाते हैं तो फर्क पड़ता है। इसलिए मैंने तय किया था कि जब सारे देश के सामने निर्दोष साबित हो जाऊंगा तब बोलूंगा। आज मेरे दिल से बहुत बड़ा बोझ उतर गया।"

पूर्व सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, "अब तो केजरीवाल से निपटने का एक ही तरीका बचा है, केजरीवाल की हत्या करवानी पड़ेगी। उसके अलावा केजरीवाल आपसे संभलने वाला नहीं है। अब आपके बस का नहीं है केजरीवाल। आपने सबकुछ करके देख लिया।"

दिल्ली का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा, "आज दिल्ली में कहीं चले जाओ, सारी सड़कें टूटी पड़ी हैं। अस्पतालों में दवाइयां मिलनी बंद हो गई हैं। मोहल्ला क्लिनिक बंद किए जा रहे हैं। स्कूलों का बुरा हाल हो रहा है। प्रदूषण और यमुना का बुरा हाल हो गया है। पूरी दिल्ली का बेड़ा गर्क कर दिया। आज मैं मोदी जी को चैलेंज करता हूं, हिम्मत है तो दिल्ली में दोबारा चुनाव करा कर देख लो, 10 से ज्यादा तुम्हारी सीटें आ जाएं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।"

Created On :   27 Feb 2026 4:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story