दिल्ली शराब घोटाला मामला: केजरीवाल-सिसोदिया सभी आरोपों से बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोए पूर्व CM

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार (27 फरवरी) को बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने इस मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित अन्य लोगों को सभी आरोपों से बरी करने का फैसला सुनाया है। अदालत ने यह कह कर आम आदमी पार्टी के बरिष्ठ नेताओं को क्लीन चिट दी है कि केवल आरोपों के आधार पर काम नहीं चलेगा। आरोप सिद्ध करने के लिए सबूतों की जरूरत होती है। ऐसे में CBI (Central Bureau of Investigation) की कार्रवाई पर सवाल खड़े होने लगे हैं। बता दें कि, सीबीआई ने इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में जाने की योजना बनाई है। वहीं, कोर्ट के फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है। वह कैमरे के सामने फूट-फूटकर रो पड़े।
Court discharges Kejriwal, Sisodia in Delhi Excise policy case, family says "Truth always prevails"Read @ANI Story | https://t.co/WApDSRHtQu #ArvindKejriwal #ManishSisodia #Court #Delhi pic.twitter.com/iijDeIrGbW— ANI Digital (@ani_digital) February 27, 2026
यह भी पढ़े -BJP, समाजवादी पार्टी से पहले मायावती की बड़ी सियासी चाल! ब्राह्मण वर्ग पर फोकस के लिए अपनाया ये फॉर्मूला, समझें पार्टी के पुराने रिकॉर्ड से
कोर्ट ने क्या कहा?
कोर्ट का कहना है कि इस मामले में जो भी आरोप सीबीआई ने लगाए हैं उसे साबित करने के लिए ठोस सबूत नहीं दिए गए। अदालत ने कहा कि सिर्फ और सिर्फ दावे करने से कुछ साबित नहीं होगा। जांच एजेंसी की तरफ से कोर्ट में पेश किए गए सूबत मजबूत नहीं हैं। कोर्ट ने सीबीआई की चार्जशीट को घटिया करार दिया। अदालत के इस फैसले के बाद सीबीआई सवालों के घेरे में है।
CBI को फटकार
राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज जीतेन्द्र सिंह ने सुनवाई करते हुए कहा कि कभी जब आप बहुत फाइलें पढ़ते हैं तो फाइल आपसे बात करने लगती हैं। कोर्ट ने सीबीआई को फटकार लगाते हुए कहा कि मैं पहले दिन से कबूलनामा मांग रहा हूं। लेकिन इसके बावजूद यह चार्जशीट के साथ नहीं दी गई। स्टार विटनेस की सूची मांगी थी।
कोर्ट को नहीं मिली कन्फेशनल स्टेटमेंट की कॉपी
सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कि सील बंद लिफाफे में सूचना दी गई थी। इस पर कोर्ट ने कहा कि अभी तक अदालत को कन्फेशनल स्टेटमेंट की कॉपी प्रदान नहीं की गई है। अदालत एजेंसी के वकील से ईमानदारी की आशा करती है।
फूट-फूटकर रोए केजरीवाल
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवल कैमरे से सामने भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा कहता था भगवान हमारे साथ हैं। हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा गया। मैं भ्रष्ट नहीं हूं, आज कोर्ट ने यह कह दिया है कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार हैं।
यह भी पढ़े -'बीजेपी ने आवाज नहीं सुनी बल्कि कुचलने की...' यौन शोषण के आरोप पर बोले अविमुक्तेश्वरानंद, यूपी सरकार पर जमकर साधा निशाना
PM मोदी-शाह ने रचा षड्यंत्र- केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि आज कोर्ट ने इस केस में सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। हमने हमेशा कहा है कि सच की जीत होती है। हमें इंडियन लीगल सिस्टम पर पूरा भरोसा है। अमित शाह और पीएम मोदी ने मिलकर AAP को खत्म करने की सबसे बड़ी पॉलिटिकल साजिश रची और पार्टी के 5 बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया। मौजूदा CM को उनके घर से घसीटकर जेल में डाल दिया गया। केजरीवाल करप्ट नहीं हैं। मैंने अपनी जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई है। आज कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और AAP ईमानदार हैं।
सुनीता केजरीवाल की प्रतिक्रिया
अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि इस संसार में कोई कितना भी शक्तिशाली हो जाये,शिव शक्ति से ऊपर नहीं हो सकता। सच की हमेशा जीत होती है ।
क्या है मामला?
शराब घोटाला मामला 2022-23 का है जिसमें आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को लंबे समय तक जेल की हवा खानी बड़ी थी। कई बार जमानत याचिका भी खारिज की गई लेकिन बाद में जमान मिल ही गई। आपको बता दें कि, मनीलॉन्ड्रिंग के आरोपों के चलते दो एजेंसियों सीबीआई और ईडी ने मामला दर्ज किया था। लेकिन शुक्रवार (27 फरवरी) को राउज एवेंन्यू कोर्ट ने सभी लोगों को बरी कर दिया।
Created On :   27 Feb 2026 10:54 AM IST






