UP Politics: उत्तर प्रदेश में BJP को लग सकता बड़ा झटका, हेमराज वर्मा ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, इस सीट पर दावेदारी की खबर

उत्तर प्रदेश में BJP को लग सकता बड़ा झटका, हेमराज वर्मा ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, इस सीट पर दावेदारी की खबर
उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव अगले साल होने वाले हैं। इसको लेकर अभी से राजनीति में गर्माहट देखने को मिल रही है। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने पिछले निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन छोड़ दिया था।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव अगले साल होने वाले हैं। इसको लेकर अभी से राजनीति में गर्माहट देखने को मिल रही है। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने पिछले निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने बीजेपी को ज्वाइन कर लिया था। लेकिन हाल ही में उन्होंने सपा चीफ अखिलेश यादव से मुलाकत की है। इस मुलाकात से संकेत मिले है कि पूर्व मंत्री दोबारा से सपा में शामिल हो सकते हैं। यानी उनका बीजेपी से मोह भंग हो गया है और घर वापसी का मूड है।

इस सीट पर कर सकते हैं दावेदारी

सूत्रों ने बताया कि हेमराज वर्मा पीलीभीत की सदर विधानसभा सीट से सपा की सीट पर दावेदारी कर सकते हैं। वर्मा ने साल 2023 के निकाय चुनाव के दौरान सपा छोड़ दी थी। अब पूर्व मंत्री के इस कदम से पीलीभीत में सियासत का पारा हाई होते हुए नजर आ रहा है। वह काफी समय से शांत नजर आ रहे हैं। अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद अब बीजेपी में हलचल मच सकती है।

हेमराज वर्मा का सियासी करियर

हेमराज वर्मा को जमीनी नेता के तौर पर देखा जा सकता है। उन्होंने सियासत में कदम प्रधान पद से रखा था। इसके बाद उन्होंने विधायक का करियर अखिलेश यादव के नेतृत्व में शुरू हुआ था। पहली बार उन्होंने साल 2012 में बरखेड़ा विधानसभा चुनाव सपा के टिकट पर लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें करीब 69000 वोट मिले थे और पहली बार विधायक चुनाकर आए थे।

अचानक बने थे मंत्री

बताया जाता है कि अखिलेश यादव की सरकार बनने के बाद उन्हें नई सरकार में अचानक मंत्री बना दिया गया था। इसके लिए अखिलेश यादव ने उन्हें फोन किया था, उस समय हेमराज वर्मा मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। फिर उन्हें दोपहर तक लखनऊ पहुंचने को कहा और खाद्य एवं रसद विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। हालांकि 2017 के चुनाव में वर्मा को जीत नहीं मिल सकी और इसके अगले चुनाव में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Created On :   26 Feb 2026 9:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story