सदन में शराब डिलीवरी: बिहार में शराब बयान पर राजनीति, RJD नेता पर सत्ता पक्ष के नेताओं ने साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में जेडीयू विधायक श्याम रजक ने RJD MLC सुनील सिंह के 'सदन में शराब डिलीवरी' वाले बयान पर कहा ये लोग अपनी स्थिति का सर्वनाश कर चुके हैं, शराबबंदी के कानून को जो तोड़ेगा, वो जेल के शिकंजे में जाएगा।
RLM विधायक माधव आनंद ने RJD MLC सुनील सिंह के सदन में शराब डिलीवरी वाले बयान पर कहा कुछ लोग मीडिया में बने रहने के लिए इस तरह के बेतुके बयान देते हैं। मुझे लगता है कि राजद वाले लोगों को थोड़ी सी गंभीरता दिखाने की आवश्यकता है, इस तरह की बेतुकी बातें करके वे केवल मीडिया का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। शराबबंदी सफलतापूर्वक बिहार में लागू रहा है, कोई भी व्यक्ति जब सदन का हिस्सा होता है तो उसमें गंभीरता दिखनी चाहिए लेकिन आप बच्चों की तरह बातें कर रहे हैं। इसलिए उनके बयान को ज्यादा तवज्जो देने की आवश्यकता नहीं है।
बिहार सरकार के मंत्री मोहम्मद जमा खान ने RJD MLC सुनील सिंह के 'सदन में शराब डिलीवरी' वाले बयान पर कहा, "कहने से कुछ नहीं होता है। ऐसे बयान देकर वे बिहार को बदनाम कर रहे हैं। यदि ऐसा कोई करेगा तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी
बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने RJD MLC सुनील सिंह के बयान पर कहा, "वे ऐसा करेंगे तो जेल जाएंगे... सुनील एक सभ्य व्यक्ति हैं, वे ऐसी असभ्य बात क्यों कर रहे हैं?
Created On :   26 Feb 2026 4:27 PM IST












