उत्तर प्रदेश: 'विदाई के पहले लोग घूमने जाते है, लेकिन CM योगी पहले ऐसे ...' जापान-सिंगापुर दौरे को लेकर अखिलेश यादव ने घेरा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विदेश दौरे पर है। इसके लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) चीफ अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उनका कहना है कि कोई भी आदमी विदाई के बाद घूमने जाते हैं, लेकिन योगी आदित्यनाथ पहले ऐसे मुख्यमंत्री है। जो विदाई के पहले ही घूमने निकल गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह जापान गए है, लेकिन कही देखना वहां पर भी नाम बदलने की परंपरा शुरू न हो जाए। उन्होंने नाम बदलने को लेकर कहा कि कहीं उगते सूरज की धरती को 'आदित्यपुरम' न कर दें।
यह भी पढ़े -उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सपा ने किसको सौंपी? राजधानी से काम की शुरुआत
CM के विदेश दौरे पर उठाए सवाल
सपा चीफ ने एबीपी से चर्चा करते हुए सीएम योगी के जापान और सिंगापुर दौरे पर कहा, "पहले भी 50 लाख करोड़ रुपये के एमओयू होने की बात कही गई। लेकिन जमीन पर कितना उतरा? कितनों को रोजगार मिला? इंडस्ट्रियल पॉलिसी के तहत कितने उद्योग आए? कितनों को इंसेंटिव दिया गया और कितनी फैक्ट्रियां लगीं? 9 साल में राज्य सरकार और 11 साल में केंद्र सरकार के दावों के बावजूद अगर ये निवेश जमीन पर नहीं दिखते, तो सवाल उठना स्वाभाविक है।"
छापेमारी की कार्रवाई पर क्या बोले?
यूपी के बसपा विधायक उमाशंकार सिंह के घर पर आयकर विभाग ने छापेमारी की कार्रवाई की। विभाग ने यह कार्रवाई उनके लखनऊ और बलिया स्थित परिसर में की है। इस पर योगी सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता दिनेश प्रताप सिंह न नाराजगी जाहिर की है। इस छापेमारी पर अखिलेश यादव ने कहा, "बीजेपी किसी की सगी नहीं है। अपने लोगों की भी नहीं।"
यह भी पढ़े -शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य के मामले पर बोलीं बीजेपी सांसद, जो सही है, जांच में आएगा सामने
बसपा चीफ के ब्राह्मण कार्ड पर क्या बोले?
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) चीफ मायावती के ब्राह्मण कार्ड पर अखिलेश यादव ने अपनी बात रखते हुए कहा, "यह लड़ाई केवल पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की नहीं, बल्कि पीड़ित, दुखी और अपमानित लोगों की है। देखिए, शंकराचार्य भी पीड़ित और दुखी हैं।"
चर्चित समोसे पर उन्होंने कहा, "मैं कानपुर के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। खासकर उस समोसे वाले को जिसकी वजह से शहर चर्चा में है। केवल मुन्ना समोसा ही नहीं, बल्कि कानपुर में और भी कई प्रसिद्ध समोसे वाले हैं। हमें उम्मीद है कि समोसों की बिक्री बढ़ेगी।"
Created On :   26 Feb 2026 12:05 AM IST













