UP Election 2027: उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सपा ने किसको सौंपी? राजधानी से काम की शुरुआत

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव साल 2027 में होने वाले हैं। जिसको लेकर सभी राजनीति पार्टियां सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी (सपा) ने इलेक्शन मैनेजमेंट की जिम्मेदारी आई-पैक (I-PAC) कंपनी को दी है। ये वही कंपनी है, जिसको लेकर बीते दिनों पश्चिम बंगाल में हंगामा देखने को मिला था। ये हंगामा ऐसे समय पर किया गया था, जब प्रवर्तन निदेशालय ने कंपनी के ऑफिस में छापेमारी की कार्रवाई की थी।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी लखनऊ आईपैक कंपनी की एक टीम पहुंच गई है और अपना कार्य शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस कंपनी के साथ शोटाइम भी सपा के चुनावी काम को संभाल रही है।
पार्टी और कंपनी के बीच लंबी बैठक
सूत्रों का कहना है कि आईपैक कंपनी और सपा के बीच बीते दिनों लंबी बैठक हुई थी। इसके अलावा अगल-अगल मौकों पर भी पार्टी आलाकमान और कंपनी के अधिकारियों के बीच मीटिंग का दौर चला था।
यह भी पढ़े -शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य के मामले पर बोलीं बीजेपी सांसद, जो सही है, जांच में आएगा सामने
किन सीटों पर कार्य करेगी कंपनी?
सूत्रों ने बताया कि यह कंपनी उन सीटों पर काम करने वाली है, जहां पर पिछले चुनाव में पार्टी कम मार्जिन के साथ चुनाव हारी थी। इसके लिए कंपनी प्रत्याशियों का चयन, जातिगत गणित और दूसरी अन्य संभावनों पर रिसर्च करने वाली है।
इन पार्टियों के साथ भी शो टाइम
पिछले चुनाव में शो टाइम कंपनी समाजवादी पार्टी के साथ के साथ काम कर चुकी है और इस इस बार के चुनाव में भी करने वाली है। इसके अलावा शो टाइम महाराष्ट्र में शिवसेना (एकनाथ शिंदे), आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायजू और इस समय तमिलनाडु में एडीएमके के साथ काम कर रही है।
बताते चलते है कि सपा साल 2012 के बाद से दो बार के विधानसभा चुनाव हार चुकी है। साल 2017 में सपा की सीटें 47 थी। वहीं, 2022 में उनकी सीटे बढ़कर 125 हो गई। हालांकि अखिलेश यादव की सरकार नहीं बन पाई थी।
Created On :   24 Feb 2026 7:13 PM IST













