Shankaracharya Case: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य के मामले पर बोलीं बीजेपी सांसद, जो सही है, जांच में आएगा सामने

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी के अलावा 2-3 अज्ञात लोगों पर बाल यौन शोषण के आरोपों में FIR (फर्स्ट इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट) दर्ज की गई है। प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट के आदेश पर झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसी बीच मामले पर बीजेपी पार्टी की नेता और राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने टिप्पणी की है।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर FIR दर्ज होने के बाद राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा, "वहां की जो भी स्थितियां है और कोर्ट के समझ में जो आ रहा है, वह कोर्ट कर रहा है।" अविमुक्तेश्वरानंद के आरोप कि 'शिकायतकर्ता (आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज) खुद हिस्ट्रीशीटर है।' इस पर राज्यसभा सांसद ने कहा कि यह जांच का विषय है, जो सही होगा वह जांच में सामने आएगा।"
सांसद संगीता बलवंत ने समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि वे राज्य के ऐसे सीएम थे, जिन्होंने कभी भी प्रदेश का भला नहीं किया। योगी सरकार उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए काम कर रही है। वहीं, जब उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार थी तब सिर्फ गुंडागर्दी चलती थी। इसलिए इस मामले में अखिलेश यादव का नाम लेना ही बेईमानी। गौरतलब है कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मामले पर जमकर सियासत हो रही है, इस मामले में विपक्षी पार्टियों की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है।
मामले की जांच के लिए डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है।। जिसमें एसीपी झूंसी विमल किशोर मिश्र, झूंसी थाना प्रभारी महेश मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है।
इलाहाबाद जिला अदालत के आदेश पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती व उनके शिष्य मुकुंदानंद समेत दो-तीन अज्ञात पर झूंसी थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का विवाद 18 जनवरी को मौनी अमावस्या पर शुरू हुआ था। जब वह माघ मेले में मौनी अमावस्या पर संगम स्नान करने जा रहे थे।
Created On :   23 Feb 2026 12:53 AM IST












