AI समिट में विरोध प्रदर्शन का मामला: हिमाचल प्रदेश में छिपे IYC के 3 आरोपी कार्यकर्ता गिरफ्तार, अंबाला में हुआ मेडिकल चेकअप

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपी IYC (यूथ कांग्रेस) कार्यकर्ताओं, सौरव, अरबाज और सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया है। उन्हें मेडिकल जांच के बाद हरियाणा के अंबाला सिविल हॉस्पिटल से ले जाया गया। तीनों आरोपियों को IYC AI समिट विरोध मामले में दिल्ली पुलिस ने शिमला से गिरफ्तार किया था।
आरोपियों का मेकिल चेकअप
मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनु बरवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस तीनों आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए लाई। उनका मेडिकल जांच सिविल हॉस्पिटल, अंबाला में किया गया। उनकी हालत स्थिर है।
यह भी पढ़े -असम मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मिले अहम संकेत, बीजेपी इतनी सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
कहां के रहने वाले हैं आरोपी?
दिल्ली पुलिस के सूत्र के हवाले से जानकारी मिली कि शिमला से गिरफ्तार किए गए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सौरभ, अरबाज और सिद्धार्थ, अमेठी, सुल्तानपुर और रीवा के रहने वाले हैं। ये सभी भाग गए थे और हिमाचल प्रदेश में छिपे हुए थे। गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से दो खुद विरोध प्रदर्शन में मौजूद थे, जबकि एक साजिश में शामिल था।
IYC अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने हाल ही में बड़ा एक्शन लेते हुए IYC अध्यक्ष उदय भानु चिब को आपराधिक साजिश के आरोप में अरेस्ट कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने दोनों पक्षों की बात सुन कर उदय भानु को 4 दिन की कस्टडी में भेज दिया। इसी के साथ यह मामला क्रांइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया।
IYC अध्यक्ष पर आरोप
दिल्ली पुलिस ने उदय भानु चिब की 7 दिन की कस्टडी मांगी। दिल्ली पुलिस ने कहा कि जो IYC के प्रेसिडेंट हैं, उन्होंने साजिश रची और प्रोटेस्ट करने वालों को लॉजिस्टिक्स दिए। दिल्ली पुलिस ने कहा कि केस की जांच के लिए सात दिन की कस्टडी की जरूरत है।
Created On :  

