PM Modi Employee News: नौकरी-सैलरी पर पीएम मोदी के बयान से गरमाई सियासत, राहुल का पलटवार- 'ये आरोप नहीं, आपका कबूलनामा है'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कंपनियों के नौकरी नहीं देने को लेकर बयान दिया है। इस पर अब सियासत गरमाने लगी है। पीएम मोदी के इस बयान पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। FICCI के शताब्दी समारोह के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने गुरुवार को उद्योगपतियों से कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने और नई नौकरियां देने की बात कही थी।
यह भी पढ़े -भोपाल की स्वदेशी वैक्सीन से शिवराज का राहुल गांधी को जवाब, कहा- देश के सामर्थ्य पर गर्व होना चाहिए
राहुल गांधी ने PM मोदी के बयान पर क्या कहा?
इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी कल उद्योगपतियों पर तंज कस रहे थे कि टैक्स घटाया, फिर भी न सैलरी बढ़ाई और न नौकरियां दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह आरोप उन पर नहीं लगाया है, बल्कि यह उनका कबूलनामा है।
उन्होंने आगे कहा, "आप कहते हैं कि भूख इतनी है कि पेट भरता ही नहीं। सही कहा। ये भूख किसकी है, पूरा देश जानता है। एयरपोर्ट, बंदरगाह, खदानें, जंगल, बिजली, कोयला, सड़कें- सब जिनके नाम कर दिए, उन्होंने कितनी नौकरियां बनाईं?"
'छोटे व्यापारियों को किया तबाह'
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, "नौकरियां देने वाले छोटे व्यापारी और MSME, उन्हें तो आपने नोटबंदी और गलत GST से तबाह कर दिया और जो बड़ी कंपनियां ईमानदारी से मुकाबला करती थीं, उनके लिए मैदान ही खत्म कर दिया। मोनोपॉली नौकरी नहीं देती। महंगाई बढ़ाती है और मुकाबला खत्म करती है।"
यह भी पढ़े -शिकागो यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने पाकिस्तान को दिया दोटूक जवाब, वोट चोरी के सवाल पर क्या कहा?
उन्होंने कहा, "आप करो, हम देख लेंगे? मोदी जी, लूट आपने और आपके मित्रों ने की। देश ने देखा और देख रहा है।" उन्होंने यह भी कहा, "तालियां नहीं बजीं तो बुरा मान गए? आपकी नीतियों ने उद्योगपति, छोटे व्यापारी, महंगाई से त्रस्त गरीब और मध्यम वर्ग, बेरोजगार युवा- किसी को ताली बजाने लायक छोड़ा ही नहीं। तालियां और थालियां अपने बचे-खुचे भक्तों से ही बजवा लीजिए।"
PM मोदी का बयान
पीएम मोदी ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के शताब्दी समारोह में कहा, "2014 में कॉरपोरेट टैक्स की बेसिक रेट 30 प्रतिशत थी। हमने इसे घटाकर 22 प्रतिशत कर दिया। आज भारत में 12 लाख रुपये तक की कमाई पर कोई इनकम टैक्स नहीं है। मैंने 12 लाख रुपये तक की आय पर इनकम टैक्स माफ कर दिया, लेकिन क्या आपने सैलरी बढ़ाई या कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई? 'मोदी जी, आप कर दीजिए, हम देख लेंगे'- क्या इसी तरह से काम होगा?"
Created On :  

