IYC AI समिट विरोध मामला: आरोपियों की कोर्ट में पेशी, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिए कई प्रदर्शनकारी

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में एक प्रदर्शन के सिलसिले में इंडियन यूथ कांग्रेस प्रेसिडेंट उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।
यह भी पढ़े -दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता पीएम मोदी का दिल, 'आई लव माई इंडिया' बना भारत-इजरायल संबंधों का प्रतीक
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, "शर्मसार करने की बात है तो जब गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने एक चीनी प्रोडक्ट को अपना बताकर पेश करने का प्रयास किया, भारत तब शर्मसार हुआ। फिर AI समिट में मैनेजमेंट की लापरवाही के कारण एक्सपो से सामान की चोरी हुई, उस समय देश शर्मसार हुआ। मुझे इंडियन यूथ कांग्रेस के साथियों पर गर्व है जिन्होंने इस देश की अस्मिता को बचाने के लिए, इस देश को बेचने वाले लोगों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। AI समिट में अपनी बात रखने का हमने प्रयास किया
यह भी पढ़े -एआई समिट में प्रदर्शनकारियों को पकड़ने पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम को हिमाचल पुलिस ने किया डिटेन
AI समिट विरोध प्रदर्शन मामले में आरोपी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पटियाला हाउस कोर्ट लाया गया। आरोपियों में अजय कुमार विमल, राजा गूजर, सौरभ अरबाज और सिद्धार्थ शामिल हैं। सौरभ, अरबाज और सिद्धार्थ को हिमाचल प्रदेश से नई गिरफ्तारी के बाद कोर्ट लाया गया है। अजय कुमार विमल और राजा गूजर को पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद कोर्ट लाया गया है।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शिमला से तीन आरोपी IYC कार्यकर्ताओं, सौरव, अरबाज और सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया और उन्हें दिल्ली में क्राइम ब्रांच ऑफिस लाया गया।
Created On :   26 Feb 2026 4:30 PM IST













