UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सक्रिय कांग्रेस, राहुल गांधी के नेतृत्व में अहम बैठक, इस मुद्दे पर बनाई रणनीति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई है। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने आज दिल्ली में चुनाव को लेकर बैठक की। जिसमें चुनाव रणनीति, संगठनात्म मजबूती और समाजिक समीकरणों पर विस्तार से बातचीत हुईं। इस बैठक में राज्य प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी, ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरपर्सन अनिल जयहिंद और अनुसूचित कांग्रेस के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम शामिल हुए।
यह भी पढ़े -लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने सरकार की कई स्कीमों को लेकर साधा निशाना
कांग्रेस इस अभियान की कर सकती है शुरुआत
सूत्रों ने इस मीटिंग को लेकर बताया कि कांग्रेस यूपी के लिए एक विस्तृत 6 महीने का रोडमैप बना रही है। जिसका मुख्य उद्धेश्य प्रदेशभर में 'सामाजिक न्याय कार्यक्रम' की शुरुआत करना है। इसके तहत पार्टी ब्लॉक स्तर पर सामाजित संपर्क और जनसंवाद कार्यक्रम करने वाली है, ताकि जमीनी स्तर पर सभी वर्गों से सीधी बातचीत की जा सके। इस अभियान के दौरान जमीनी स्तर के सभी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इन मुद्दों पर भूमि अधिकार और सामाजिक समानता से जुड़े सवाल होंगे।
यह भी पढ़े -संबित पात्रा ने नेहरू को बताया 'चाचा कॉम्प्रोमाइज्ड', कांग्रेस की नीतियों पर उठाए गंभीर सवाल
सामाजिक न्याय पर दिया जोर
सूत्रों ने बताया कि इस बैठक के दौरान राहुल गांधी ने सामाजिक न्याय पर जोर दिया है और कहा कि इस सिर्फ सार्वजनिक अभियान तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि पार्टी संगठन के ढांचे में भी नजर आना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन में वंचित और हाशिए पर रहे समुदायों की हिस्सेदारी और प्रतिनिधित्व होना जरूरी है।
इन वर्गों के लिए भी बनाएंगे रणनीति
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक के दौरान यूपी के सामाजिक समीकरणों पर विस्तार से बातचीत की गई। जिसमें खास तौर पर ओबीसी, दलित और मुस्लिम मतदाताओं को शामिल किया गया। इनके बीच पकड़ मजबूत करने के लिए रणनीति बनाने पर विचार करने को कहा गया है। इसके अलावा आर्थिक रूस से कमजोर सामान्य वर्ग तक पहुंचने के लिए योजना बनाई जाएगी।
Created On :   27 Feb 2026 10:21 PM IST












