Rajya Sabha Election 2026: कौन हैं बंगाली एक्ट्रेस? जिन्हें ममता बनर्जी की पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए बनाया उम्मीदवार

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। जिसकों लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने चार प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जिसमें एक बंगाली एक्ट्रेस कोयल मल्लिक का नाम भी शामिल है। बंगाल की फिल्म इंडस्ट्री में उनकी अच्छी पहचान है। ऐसे में समझते हैं कि टीएमसी ने मल्लिक को राज्यसभा के लिए क्यों नॉमिनेट किया?
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में गठबंधन के घटक दलों के बीच खींचतान जारी ,कांग्रेस ने पेश की दावेदारी
कौन हैं बंगाली एक्ट्रेस कोयल मल्लिक?
कोयल मल्लिक बंगाली फिल्म एक्ट्रेस के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम करती है। वे हमेशा विधवा महिलाओं और बच्चों के लिए एक्टिव रहती है। साल 2013 में उन्होंने प्रोड्यूसर निस्पल सिंह से ब्याह रचाया था। उनको दो बच्चे भी है। उनका जन्म राजधानी कोलकाता में हुआ। उनके पिता का नाम रंजीत मल्लिक और माता दीपा मल्लिक है। रंजीत मल्लिक एक बंगाली अभिनेता रह चुके हैं। उनका पूरा परिवार कोलकाता के भावानीपुर के मल्लिक बाड़ी में रहता है।
कोयल मल्लिक की पढ़ाई
कोयल मल्लिक की शुरुआती शिक्षा मॉर्डन हाई स्कूल फॉर गर्ल्स से हुई हैं। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई गोखले मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने यहां से साइकोलॉजी (ऑनर्स) की पढ़ाई पूरी की है। उन्हें टॉली क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। दो बच्चों में एक लड़का कबीर सिंह और दूसरी लड़की है। सबसे बड़ा लड़का है, जिसका जन्म साल 202 में और लड़की 2024 में पैदा हुई थी।
यह भी पढ़े -महाविकास अघाड़ी की राज्यसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक, कांग्रेस विधायक ने उम्मीदवार को लेकर किया स्पष्ट
कब होंगे राज्यसभा के चुनाव?
देश के 10 राज्यों की कुल 37 सीटों पर राज्यसभा के चुनाव होने वाले हैं। इन सीटों पर वोटिंग 16 मार्च को होगी। जिसमें विधायक वोट करेंगे। बंगाल में संख्या बल सबसे ज्यादा टीएमसी के पास है। इस वजह से पार्टी ने चार प्रत्याशियों का ऐलान किया है। जबकि बची एक सीट पर बीजेपी की जीत पक्की मानी जा रही है, क्योंकि उसके पास संख्या बल कम है।
TMC ने इन प्रत्याशियों के नाम किए जारी
टीएमसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, "आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार (पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी), मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। हम उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। आशा है कि वे तृणमूल की अटूट दृढ़ता और प्रत्येक भारतीय के अधिकारों और गरिमा की रक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की विरासत को कायम रखेंगे।"
Created On :   28 Feb 2026 12:41 AM IST













