Politics News: 'डर का माहौल बनाना खतरनाक...' मुसमानों के साथ हुई हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए ओवैसी ने सरकारों से मांग जवाब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में मुसमानों के साथ हुए अत्याचर पर के मामले में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हिंसा और कथित उत्पीड़न के मुद्दे को उठाया है। उन्होंने अपने बयान में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की घटनाओं का जिक्र किया है। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार के जवाब मांग है।
यह भी पढ़े -ओम बिरला ने संसदीय मैत्री समूहों के लिए बनाए ग्रुप, शशि थरूर से लेकर ओवैसी तक, पक्ष और विपक्ष के इन सासंदों को किया शामिल
उत्पीड़न के मामले में क्या बोले?
असदुद्दीन ओवैसी ने हिंसा और उत्पीड़न के मामले में कहा, "नाम पूछकर मारना और डर का माहौल बनाना खतरनाक संकेत है।" इसके साथ ही उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए सरकारों से जवाब मांगा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि उत्तरखंड के रुद्रपुर में मोहम्मद फिरोज नामक व्यक्ति से कथित तौर पर नाम पूछा और उसके बाद उसे पीट दिया गया। इसके साथ ही उसको धार्मिक नारे लगाने के लिए मजबूर भी किया गया। उन्होंने मेरठ की घटना को याद करते हुए कहा कि वहां पर कपड़ा बेचने वाले वासिद नाम के व्यक्ति के साथ मारमीट की गई और फिर उससे लूट की गई।
मध्य प्रदेश की घटना पर क्या बोले?
ओवैसी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा क्षेत्र की घटना का जिक्र किया और कहा कि यहां पर 19 और 20 फरवरी को मस्जिद के सामने झड़प, तोड़फोड़ और ठेलों को पलटना की घटना को जिक्र किया। हालांकि, इन मामलों में स्थानीय पुलिस अलग-अलग स्थानों की जांच की है और आगे कानूनी कार्रवाई करने को कहा। वहीं, कुछ मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई हैं। इसके अलावा कुछ घटनाओं की पुष्टि और कारणों की जांच चल रही है।
विवाह कानून संशोधन पर दी प्रतिक्रिया
गुजरात में विवाह कानून में हाल ही में संशोधन किया गया है। उसका सवाल उठाते हुए ओवैसी ने कहा कि शादी के लिए माता-पिता की मंजूरी मिलना अनिवार्य है। इससे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिलने वाले अधिकारों के खिलाफ बताया है। गुजरात सरकार ने इस कानून के पक्ष में अपनी बात रखते हुए कहा कि यह कदम जबरन या धोखे से होने वाली शादियों को रोकने के उद्धेश्य से उठाया गया है।
Created On :   28 Feb 2026 12:06 AM IST













