UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए AIMIM ने कसी कमर!: 'यूपी आ रहा हूं तैयार हो जाओ...' CM योगी आदित्यनाथ को ओवैसी के इस बड़े नेता ने दी चुनौती

यूपी आ रहा हूं तैयार हो जाओ... CM योगी आदित्यनाथ को ओवैसी के इस बड़े नेता ने दी चुनौती
उत्तरप्रदेश में 2027 को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने जोर-शोर के साथ तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस सिलसिले में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) ने भी कमर कस ली है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तरप्रदेश में 2027 को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने जोर-शोर के साथ तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस सिलसिले में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) ने भी कमर कस ली है। एआईएमआईएम पार्टी के चीफ असदुद्दीन ओवैसी के भाई और विधायक अकबरुद्दीन ने यूपी में चुनावी हुंकार भरने का ऐलान कर दिया है। इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती भी दी है कि उनकी पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंकते हुए परचम लहराएगी।

योगी आदित्यनाथ को अकबरुद्दीन ने दी चुनौती

तेलंगाना के निजामाबाद में सोमवार को जनसभा को संबोधित करते हुए अकबरुद्दीन ने कहा, "इस मुल्क में माथे पर तिलक लगाने वाले का जितना हक है उतना ही सिर पर टोपी लगाने का भी है। ये मुल्क सबका है। इस मुल्क के लिए हमने भी कुर्बानियां दी हैं और सूली पर चढ़े हैं, लेकिन आज सिर्फ बात हिंदू-मुस्लिमों की होती है। मुल्क का मसला क्या केवल हिंदू और मुसलमान हैं। ऐ नादानों इस मुल्क का सबसे बड़ा मसला बेरोजगारी का है, इस मुल्क का सबसे बड़ा मसला है तो वह महंगाई का है। यहां घरों पर छत नहीं हैं, पीने के लिए साफ पानी नहीं और कई घरों में बिजली तक नहीं हैं।"

इस दौरान उन्होंने अकबरुद्दीन ओवैसी नने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी है। उन्होंने कहा, "मिस्टर योगी, यूपी आ रहा हूँ, तैयार हो जाओ ,अब यूपी में भी पार्टी का झंडा गाड़ेंगे। हम सभी यूपी चलेंगे और यूपी में अपनी ताकत और अपने झंडे को गाड़ेंगे और वहां भी अपना झंडा लहराएंगे।"

असदुद्दीन ओवैसी के भाई है अकबरुद्दीन

अकबरुद्दीन ओवैसी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) के बड़े नेता हैं। वह AIMIM के मुखिया असद्दुदीन के भाई हैं। ओवैसी मौजूदा समय में विधायक हैं और हैदराबाद की चंद्रयानगुट्टा सीट से लगातार 6 बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंच चुके हैं। 2023 में उनको तेलंगाना विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर भी बनाया जा चुका है। उनका 15 मिनट वाला बयान काफी विवादों में रह चुका है। 2012 में आदिलाबाद में एक रैली में उन्होंने कहा था, "अगर 15 मिनट के लिए पुलिस हटा ली जाए, तो 25 करोड़ मुसलमान दिखा देंगे कि वे 100 करोड़ हिंदुओं के मुकाबले कितने ताकतवर हैं।"

Created On :   9 Feb 2026 4:14 PM IST

Tags

Next Story