Syed Naseruddin Chishty On PM Modi: PM मोदी के राजनीति में ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करने पर सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती की आई प्रतिक्रिया, विदेशों में मिला चुका सम्मान

PM मोदी के राजनीति में ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करने पर सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती की आई प्रतिक्रिया, विदेशों में मिला चुका सम्मान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने भारत की राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। वह अब देश के सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बन गए हैं। इसी बीच भारतीय सूफी सज्जादानशीन परिषद के अध्यक्ष सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने मोदी के नेतृत्व क्षमका और उनकी रणनीति की तारीफ की है। उन्होंने कहा दुनिया में भारत की छवि को बढ़ाने का काम किया है। कई मुस्लिम देश उनकों सम्मानित भी कर चुके हैं।

मोदी विदेशों में सम्मानित किए गए- सैयद नसीरुद्दीन

सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा, ''पूरी दुनिया आज भारत की डिजिटल टेक्नोलॉजी को मानती है। देश की अर्थव्यवस्था के मामले में भी हमलोग पूरी दुनिया में चौथे नंबर पर आ गए हैं। PM नरेंद्र मोदी की छवि की बात है तो वे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्हें सबसे ज्यादा मुस्लिम देशों द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। आप समझ सकते हैं कि देश की छवि और भारत के लोगों में विश्वास कितना बढ़ा है। यह पीएम मोदी की पॉलिसी की वजह से हुआ है।"

पवन कुमार चामलिंग 8930 दिन राजनीति में रहकर एक रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन इस रिकॉर्ड को पीएम मोदी ने तोड़ दिया है। देश की राजनीति में मोदी ने 8,931 दिनों तक अपनी सेवा देने का कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

शाह ने पीएम मोदी को बधाई दी

गृहमंत्री अमित शाह एक्स पर लिखा, ''सेवा, परिश्रम और अटूट प्रतिबद्धता की नींव पर बना एक मील का पत्थर. आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए भारत में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सरकार के प्रमुख बन गए हैं। पीएम का सार्वजनिक जीवन में 8,931 दिन, पहले गुजरात के CM के रूप में और अब प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र-प्रथम शासन, कार्यों में ईमानदारी और प्रत्येक नागरिक की अथक सेवा के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।''

Created On :   23 March 2026 1:30 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story