UP News: PM मोदी ने भारत की राजनीति में रचा एक नया इतिहास, यूपी CM ने बधाई में क्या लिखा?

PM मोदी ने भारत की राजनीति में रचा एक नया इतिहास, यूपी CM ने बधाई में क्या लिखा?

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। PM नरेंद्र मोदी ने भारत की राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। वह अब देश के सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बन गए हैं। उन्होंने सिक्किम के पूर्व CM पवन चामलिंग को पीछे छोड़ दिया है। मोदी ने गुजरात के सीएम और फिर देश के पीएम के रूप में उन्होंने 8931 दिनों का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने बधाई दी है।

यूपी सीएम ने बधाई में क्या लिखा?

योगी ने पीएम को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा 145 करोड़ भारतीयों की सुख, समृद्धि और संतुष्टि के लिए निरंतर कार्यरत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कीर्तिमान ऐतिहासिक है। उन्होंने आगे कहा कि विकसित भारत के निर्माण को समर्पित यह उपलब्धि जन विश्वास का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

पवन कुमार चामलिंग 8930 दिन राजनीति में रहकर एक रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन इस रिकॉर्ड को पीएम मोदी ने तोड़ दिया है। इसी बीच वह भारत में सबसे लंबा शासन करने वाले नेता बन गए हैं। वहीं, उनके समर्थकों ने कहा कि मोदी सरकार में देश विकास और प्रगति के नए चरण में प्रवेश कर चुका है।

Created On :   22 March 2026 10:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story