Iran-Israel War: जंग के बीच ईरान का बड़ा दावा, कुवैत में तबाह किए अमेरिकी फाइटर जेट: रिपोर्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट संकट गहराता जा रहा है। ईरान, इजरायल और अमेरिका में से कोई पीछे हटने का नाम नहीं ले रहा है। जंग के बीच देश बहुत तरह के दावे कर रहे हैं। इस क्रम में ईरान के एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि कुवैत में एक अमेरिकी लड़ाकू विमान को निशाना बनाया गया और वह क्रैश हो गया। बताया गया कि यह घटना 23 तारीख को हुई, लेकिन विमान किस प्रकार का था या हमला कैसे हुआ, इसकी साफ जानकारी नहीं दी गई।
यह भी पढ़े -डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने कहा ट्रंप प्रशासन पश्चिम एशिया में क्या हासिल करना चाहता है पता नहीं, ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान को तुरंत समाप्त करने की मांग की
दावे की नहीं हुई पुष्टि
इस खबर की अभी तक किसी भी स्वतंत्र सोर्स से पुष्टि नहीं हुई है। Jin10 के मुताबिक, स्थिति अभी साफ नहीं है और अमेरिका की तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
पहले भी किया था दावा
इससे पहले भी ईरान ने दावा किया था कि उसने अमेरिका के F-35 लड़ाकू विमान को नुकसान पहुंचाया। लेकिन अमेरिकी सेना ने इस बात से इनकार किया और कहा कि विमान सुरक्षित उतर गया और पायलट ठीक है। कुल मिलाकर, इन सभी दावों को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
यह भी पढ़े -लेबनानी प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने कहा उनकी बगैर पसंद के देश पर थोपा गया युद्ध, जंग में धकेलने वाले देशों को पहले दिखानी चाहिए थी समझदारी
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर टोल
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ईरान ने बड़ा फैसला लिया है। उसने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले कुछ जहाजों पर करीब 2 मिलियन डॉलर (लगभग 18.8 करोड़ रुपये) का शुल्क लगाने का फैसला किया है। यह रास्ता दुनिया के सबसे जरूरी समुद्री मार्गों में से एक है। इस कदम को ईरान अपनी ताकत और नियंत्रण दिखाने के रूप में देख रहा है।
ईरान की ओर से यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह से खोलने के लिए 48 घंटे की डेडलाइन दी थी। आज ही यह समय सीमा पूरी होने वाली है। अब देखना यह होगा कि इस समुद्रीय मार्ग की वजह से मिडिल ईस्ट में और कितना तनाव बढ़ाता है?
Created On :   23 March 2026 2:50 PM IST













