Iran-Israel War: ईरान पर होने वाला है बड़ा हमला? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह खोलने के लिए ट्रंप ने दिए थे 48 घंटे, खत्म होने वाली है डेडलाइन

ईरान पर होने वाला है बड़ा हमला? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह खोलने के लिए ट्रंप ने दिए थे 48 घंटे, खत्म होने वाली है डेडलाइन
ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए 48 घंटों की डेडलाइन दी थी जिसका आज अंतिम दिन है। अब देखना यह होगा कि क्या ईरान, यूएस की धमकी के बाद पीछे हटता है या नहीं?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में हाहाकार मचा हुआ है। तीन सप्ताह से ज्यादा हो गया है लेकिन जंग रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। इस बीच दुनिया की नजरें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर टिकी हुई हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यूएस ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह खोलने के लिए बड़ी चेतावनी दी थी। उन्होंने इस काम के लिए 48 घंटों का समय दिया था जो कि आज (सोमवार) को पूरा होने वाला है। अब देखना यह होगा कि अगर ईरान, अमेरिका की बात नहीं मानता तो ट्रंप का अगला कदम क्या होगा? क्या वह सच में ईरान पर बड़ा हमला करेंगे?

ट्रंप का पोस्ट

48 घंटे की समय सीमा खत्म होने से पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट साझा किया है। पोस्ट में लिखा है, 'ताकत के बल पर शांति'। इसका मतलब आसान भाषा में समझें तो ट्रंप का कहना है कि ताकत या बल से ही शांति आती है।

ईरान की धमकी

ट्रंप की धमकी के बाद ईरान ने भी यूएस को मुंह तोड़ जवाब दिया है। उसका कहना है कि अगर यूएस हमला करता है तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

इजरायल पर बड़ा हमला

ईरान ने हाल ही में इजरायल पर एक बड़ा मिसाइल हमला किया जिससे हालात काफी गंभीर हो गए। इस हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए और कई बच्चों को भी चोट आई। सबसे ज्यादा असर दक्षिणी इजरायल के अराद और दिमोना शहरों में देखा गया, जहां घरों और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा।

इजरायल ने ईरान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान ने जानबूझकर आम लोगों को निशाना बनाया। अराद और दिमोना में मिसाइल गिराकर नागरिकों को नुकसान पहुंचाया गया। इस हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। इजरायल ने इसे युद्ध अपराध और आतंकवाद बताया है। वहीं, अराद के मेयर ने बताया कि करीब 150 परिवारों को उस इलाके से सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। कई नेताओं ने भी इस हमले की कड़ी आलोचना की है। उनका कहना है कि ऐसे हमले गलत हैं और इससे हालात और खराब होते हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले इजरायल ने ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर हमला किया था, जिसके बाद अब यह ईरान की जवाबी कार्रवाई मानी जा रही है।

Created On :   23 March 2026 2:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story