US Iran War: अमेरिका ने ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला 5 दिन टाला, ट्रंप बोले - 'बातचीत के बाद लिया फैसला', ईरान ने बताया झूठ

अमेरिका ने ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला 5 दिन टाला, ट्रंप बोले - बातचीत के बाद लिया फैसला, ईरान ने बताया झूठ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरानी पॉवर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले अटैक को रोकने वाले दावे को ईरान ने खारिज किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच जंग का आज 24वां दिन है। इस जंग में अब तक हजारों लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इस बीच खबर सामने आई है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी पॉवर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले अटैक को फिलहाल रोक दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बीते दो दिनों में हुई बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया है।

दरअसल, दो दिन पहले अमेरिका की ओर से ईरान को धमकी दी गई थी कि यदि 48 घंटे में होर्मुज स्ट्रेट रूट जहाजों के लिए नहीं खोला गया तो वो ईरान के पॉवर प्लांट को तबाह कर देंगे।

ईरान का पलटवार

ट्रंप के इस दावे को ईरान ने खारिज किया है। उसकी तरफ से कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ कोई भी बात नहीं हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा गया कि ट्रंप तेल की कीमतें कम करने के लिए ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। मंत्रालय ने कहा, 'कई देश तनाव कम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमारा साफ कहना है कि हमने यह युद्ध शुरू नहीं किया। इसलिए इस बारे में बात अमेरिका से की जानी चाहिए।'

IRGC ने भी ट्रंप के दावे को झूठा बताते हुए कहा है कि ट्रंप के साथ कोई बातचीत नहीं हुई। सच ये है कि ईरानी सेना की जवाबी कार्रवाई से डरकर ट्रंप पीछे हट गए हैं।

गिरे क्रूड ऑयल की दाम

उधर, ट्रंप के ईरानी पॉवर प्लांट्स पर हमले न करने के ऐलान के बाद ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों पर भारी गिरावट दर्ज की है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, क्रूड ऑयल की कीमतों में 14 फीसदी की गिरावट आई है। अब उसकी कीमत 96 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है।

Created On :   23 March 2026 7:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story