Israel-US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल ड्रंप का बड़ा बयान, ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई नहीं, असली नेता से बात करने का किया दावा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजराइल-अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध जारी है। 24 दिनों से जारी युद्ध में ईरान के कई शीर्ष नेता और अधिकारियों की मौत हो गई। इसके जवाब में ईरान ने अमेरिका के सैन्य ठिकानों और फाइटर जेट्स को निशाना बना रहा है। साथ ही इजराइल के कई प्रांतों में जवाबी कार्रवाई की जा रही है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर से बड़ा दावा किया है।
मोजतबा खामेनेई से नहीं हुई बातचीत - अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हमने ईरान के सुप्रीम लीडर से कोई बात नहीं की है। हम मुज्तबा खामेनेई को ईरान का लीडर नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि हम ईरान के असली नेता के साथ बात कर रहे हैं और आज उनसे फोन पर बात हो सकती है। अमेरिका की ओर से व्हाइट हाउस से सलाहकार स्टीव बिटकॉफ और जेरेड कुशनर ने कल रात ईरान के साथ वार्ता में भाग लिया। तीन क्षेत्रीय देशों के विदेश मंत्रियों ने व्हाइट हाउस के दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ अलग-अलग वार्ता की।
ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ईरान के सामने बातचीत के 15 पाइंट रखे गए हैं। इनमें सबसे पहला पाइंट है कि ईरान के पास न्यूक्लियर हथियार कभी नहीं होगा और वो इस पर तैयार भी हो गए हैं।
ईरान के पॉवर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले टालने का दावा
बता दें, इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरानी पॉवर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले अटैक को ईरानी पॉवर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले अटैक को रोकने का दावा किया था। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बीते दो दिनों में हुई बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया है।
दरअसल, दो दिन पहले अमेरिका की ओर से ईरान को धमकी दी गई थी कि यदि 48 घंटे में होर्मुज स्ट्रेट रूट जहाजों के लिए नहीं खोला गया तो वो ईरान के पॉवर प्लांट को तबाह कर देंगे।
ईरान का पलटवार
ट्रंप के इस दावे को ईरान ने खारिज किया है। उसकी तरफ से कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ कोई भी बात नहीं हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा गया कि ट्रंप तेल की कीमतें कम करने के लिए ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। मंत्रालय ने कहा, 'कई देश तनाव कम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमारा साफ कहना है कि हमने यह युद्ध शुरू नहीं किया। इसलिए इस बारे में बात अमेरिका से की जानी चाहिए।'
क्रू ऑयल की कीमतों में गिरावट
उधर, ट्रंप के ईरानी पॉवर प्लांट्स पर हमले न करने के ऐलान के बाद ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों पर भारी गिरावट दर्ज की है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, क्रूड ऑयल की कीमतों में 14 फीसदी की गिरावट आई है। अब उसकी कीमत 96 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है।
Created On :   23 March 2026 9:33 PM IST













