Iran-Israel War: ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन ने की अपनी सेना की सराहना, ट्रंप के शांति वाले बयान के बाद दी प्रतिक्रिया

ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन ने की अपनी सेना की सराहना, ट्रंप के शांति वाले  बयान के बाद दी प्रतिक्रिया
ट्रंप के युद्धविराम प्रस्ताव के बाद ईरान के राष्ट्रपति ने सेना और जनता की एकता की सराहना की। अब भी संघर्ष जारी है लेकिन शांति के लिए बातचीत भी चल रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध रोकने के प्रस्ताव के बाद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अपनी सेना और देश के लोगों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जो सैनिक देश की रक्षा कर रहे हैं, वह बहुत बहादुर हैं और वह उनका सम्मान करते हैं। उनके अनुसार सेना ही देश की असली ताकत है।

राष्ट्रपति की देश से अपील

उन्होंने आगे कहा कि ईरान का भविष्य अच्छा होगा और शांति भी आएगी क्योंकि देश के लोग मजबूत और एकजुट हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जनता और सेना मिलकर देश को सुरक्षित रखे हुए हैं। राष्ट्रपति ने लोगों से अपील की कि सभी इसी तरह एक साथ खड़े रहें, ताकि देश मजबूत बना रहे। यह बयान ऐसे समय में आया है जब मिडिल ईस्ट में तनाव और लड़ाई जारी है, लेकिन शांति की कोशिशें भी चल रही हैं।

तीन हफ्तों से युद्ध जारी

इस लड़ाई की शुरुआत पिछले महीने 28 फरवरी को हुई थी, जब अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हवाई हमला किया। इस हमले में कई बड़े नेताओं की मौत हुई। इसके बाद ईरान ने भी जवाबी हमला शुरू कर दिया, जिससे पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया।

ईरान ने सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत, कतर और यूएई में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया। अब कई देश मिलकर इस युद्ध को रोकने की कोशिश कर रहे हैं और बातचीत जारी है।

Created On :   24 March 2026 1:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story