Colombia Plane Crash Update: पेरू बॉर्डर के पास क्रैश हुआ सेना का विमान, मृतकों की संख्या बढ़कर पहुंची 66, दर्जनों घायल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोलंबिया से एक बेहद खौफनाक खबर सामने आई है। यहां सुदूर दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में एक प्लेन हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में 66 लोगों की मौत की जानकारी दी जा रही है। सूचना के मुताबिक, प्लेन 110 सैनिकों को लेकर जा रहा था लेकिन टेकऑफ के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि विमान पूरी तरह तबाह हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
यह भी पढ़े -मध्य पूर्व संघर्ष तेज होने से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1,836 अंक लुढ़का, निवेशकों के डूबे करीब 13.65 लाख करोड़ रुपए
Several feared dead after military plane crashes in ColombiaRead @ANI Story | https://t.co/lIRzi4Phj4 #Colombia #MilitaryPlane #crash pic.twitter.com/8fNqyz6maT— ANI Digital (@ani_digital) March 24, 2026
यह भी पढ़े -अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल ड्रंप का बड़ा बयान, ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई नहीं, असली नेता से बात करने का किया दावा
कितने लोगों का रेस्क्यू?
हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम फौरन मौके पर पहुंची और लोगों को मलबे से बाहर निकालने में जुट गई। बताया जा रहा है कि 50 से भी अधिक लोगों को हरक्यूलिस C-130 विमान के बाहर निकाला गया और आनन-फानन में अस्पतला में भर्ती करवाया गया। यह हादसा सोमवार को पेरू बॉर्डर के पास हुआ। वहीं, मंगलवार तक मृतकों संख्या बढ़कर 66 तक पहुंच गई है। अब भी मरने वालों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
HUGE FIRE AS COLOMBIAN MILITARY PLANE CARRYING AT LEAST 100 CRASHES pic.twitter.com/HR46W42QLe
— RT (@RT_com) March 23, 2026
वीडिय हुआ वायरल
आपको बता दें कि, दुर्घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में साफ-साफ देखा विमान को आग की चपेट में देखा जा सकता है। हादसा इतना भयानक था कि काले धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता है। इससे आप अदाजा लगा सकते होंगे कि यह दुर्घटना किनती भीषण रही होगी।
Created On :   24 March 2026 9:53 AM IST













