Iran-Israel War: जल्द खत्म नहीं होगी जंग! ट्रंप के सामने घुटने टेकने को तैयार नहीं ईरान, कहा- शर्तें पूरी नहीं होगी तो नहीं होगा समझौता

जल्द खत्म नहीं होगी जंग! ट्रंप के सामने घुटने टेकने को तैयार नहीं ईरान, कहा- शर्तें पूरी नहीं होगी तो नहीं होगा समझौता
ईरान ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी शर्तें पूरी नहीं होती वह जंग जारी रखेगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तीन हफ्ते से ज्यादा हो गया है लेकिन मिडिल ईस्ट तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। सबके मन में एक ही सवाल है कि आखिर जंग खत्म कब होगी? ऐसे तनावपूर्ण हालातों में ईरान की ओर से जारी किया गया बयान चिंता और बढ़ाता है। ईरान के सैन्य सलाहकार मोहसेन रेजाई ने कड़े शब्दों में कहा है कि जब तक उनकी शर्तें पूरी नहीं की जाती तब तक वह नहीं रुकेंगे। यानी कि जंग अभी और लंबी चल सकती है।

ट्रंप ने किया था समझौते का ऐलान

आपको बता दें कि, हाल ही में अमेरिका के राष्ट्ररति डोनाल्ड ट्रंप ने यह कहा था कि ईरान समझौता करने के पक्ष में है। लेकिन ईरान की प्रतिक्रिया ने सबके मन की दुविधा को बरकरार रखा। ईरान ने कहा कि जब तक उनकी बातें नहीं मानी जाती तब तक जंग रुकने का सवाल ही खड़ा नहीं होता है। अब देखना यह होगा कि कौन किसके सामने झुकता है। क्या ईरान समझौता करने के तैयार होगा या ट्रंप दुश्मन देश के सामने घुटने टेकेंगे?

क्या है ईरान की शर्त?

मोहसेन रेजाई ने कहा कि ईरान को जितना नुकसान हुआ है उसका पूरा मुआवजा चाहिए। इसके अलावा उनपर लगाए गए सभी आर्थिक प्रतिबंध को हटाया जाना चाहिए और अमेरिका दुनिया के सामने यह कहे कि वह ईरान के मामलों में दखलअंदाजी नहीं करेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यह ईरान को बिलकुल पसंद नहीं है।

Created On :   24 March 2026 9:01 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story