Discussion on Energy Supply: मिडिल ईस्ट तनाव को लेकर PM मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से की बातचीत, कई अहम मुद्दों पर हुई चार्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के बीच मंगलवार (24 मार्च) को टेलीफोन पर क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अहम चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने पश्चिमी एशिया (Middle East) की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया। दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ रहे असर को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है।
पीएम ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से बात करने के बारे में बताया
पीएम मोदी ने एक्स पर कहा "श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से बातचीत की और पश्चिम एशिया में उभरती स्थिति पर चर्चा की, जिसमें वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को प्रभावित करने वाली बाधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। हमने भारत-श्रीलंका ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने और क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई प्रमुख पहलों पर हुई प्रगति की समीक्षा की। घनिष्ठ और विश्वसनीय साझेदार के रूप में, हमने साझा चुनौतियों का सामना करने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।"
दोने के बीच एनर्जी सप्लाई पर हुई चर्चा
वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति में हो रही बाधाओं से निपटने के लिए रणनीतिक सहयोग को बढ़ाने पर जोर दिया गया। यह साझेदारी दोनों देशों की सुरक्षा और विकास के लिए अहम है। यह वार्ता पश्चिमी देशों के मौजूदा हालातों में ऊर्जा सुरक्षा को लेकर भारत और श्रीलंका की चिंताओं को उजागर करती है, जो उनके मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों का हिस्सा है।
इसके पहले कब हुई थी बातचीत
इससे पहले, 20 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित 'एआई इम्पैक्ट समिट' के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय मुलाकात की थी, जिसमें भौतिक, डिजिटल और ऊर्जा कनेक्टिविटी बढ़ाने पर सहमति बनी थी।
Created On :   24 March 2026 11:14 PM IST












