मिडिल ईस्ट तनाव: ईरानी समर्थित उग्रवादी संगठनों ने इराक में अमेरिकी नागरिकों और उनसे जुड़े ठिकानों पर किए व्यापक हमले

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इराक में ईरान समर्थित उग्रवादी संगठन अमेरिकी नागारिकों और अमेरिका से जुड़े ठिकानों पर बड़ी तादाद में हमले कर रहे। अमेरिकी विदेश विभाग ने इन हमलों को लेकर अमेरिकी लोगों से तुरंत इराक छोड़ने को कहा है। अमेरिकी विदेश विभाग ने इससे पहले शनिवार को अपने नागरिकों के लिए वैश्विक चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि ईरान समर्थक समूह अमेरिकी नागरिकों को निशाना बना सकते हैं।
यूएस ने कुछ दिन पहले जारी चेतावनी में साफ तौर पर कहा दुनियाभर में, विशेष रूप से वेस्टर्न एशिया में मौजूद अमेरिकी सिटीजन अतिरिक्त सतर्कता बरतें। विदेश में रह रहे अमेरिकी नागरिक नजदीकी अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन जरूर करें। समय-समय पर हवाई क्षेत्र बंद होने से यात्रा प्रभावित हो सकती है।'
अमेरिका के विदेश विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा कर इसकी जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि हमलों में इराकी कुर्दिस्तान क्षेत्र भी शामिल है। अमेरिकी नागरिक को तुरंत इराक छोड़ने की सलाह दी है। US ने कहा इराक में अमेरिकी मिशन नागरिकों की सहायता के लिए खुला है। अमेरिकी दूतावास ने नागरिकों की इराक की यात्रा न करने की चेतावनी भी रिपीट करते हुए कहा है कि किसी भी वजह से इराक की यात्रा करने से बचे , संभव हो सके तो न करें, और यदि वहां मौजूद हैं तो तुरंत देश छोड़ दें।
US ने अपने बयान में आगे कहा गया कि मौजूदा सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास या एरबिल स्थित वाणिज्य दूतावास जाने की कोशिश न करें, क्योंकि इराकी एयर फिल्ड में मिसाइल, ड्रोन और रॉकेट हमलों का खतरा बना हुआ है। सभी नियमित कांसुलर सेवाएं, जिसमें वीजा सेवाएं भी शामिल हैं, फिलहाल सस्पेंड़ हैं। आपात स्थिति में अमेरिकी नागरिकों को संबंधित ईमेल के जरिए संपर्क करने की सलाह दी है।
Created On :   24 March 2026 4:32 PM IST















