US-Iran War: अमेरिका से बात करने के लिए तैयार हुआ ईरान, जानें मुज्तबा खामेनेई जंग खत्म करने के लिए माने या नहीं?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच लगातार संघर्ष चल रहा है। इस बढ़ रहे तनाव के 25वें दिन भी दोनों तरफ से हमले हो रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ इस टकराव को खत्म करने की कोशिशों पर भी जोर दिया जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब युद्ध को रोकने की कोशिशों में लगे हुए हैं। इसी बीच ईरान ने भी इस तनाव को कम करने पर सहमति जताई है।
ईरान की ओर से नरमी के संकेत
न्यूज चैनल एबीपी के हवाले से, ईरान के नए सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई अब बातचीत के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने कुछ शर्तों के साथ समझौते के लिए सहमति जताई है। अगर इन शर्तों पर सहमति बनती है, तो जल्द ही इस संघर्ष के खत्म होने की उम्मीद की जा सकती है।
यह भी पढ़े -अमेरिका ने ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान, पाकिस्तान में होगी मध्यस्थता बैठक, नोट कर लीजिए तारीख
अमेरिका ने भी दिखाए सकारात्मक संकेत
इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी तनाव कम करने की बात कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में अपने संदेश में बताया था कि ईरान के साथ बातचीत का माहौल बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं, उन्होंने कुछ दिनों के लिए ईरान के बिजली संयंत्रों और ऊर्जा से जुड़े ठिकानों पर हमले रोकने का फैसला भी किया था। यह कदम बातचीत को आगे बढ़ाने की दिशा में बहुत ही अहम माना जा रहा है।
यह भी पढ़े -ईरानी मीडिया का दावा 'एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला हुआ', खोर्रमशहर के गवर्नर बोले 'पाइपलाइन को बनाया निशाना'
बीच-बचाव की कोशिशें तेज
इस पूरे मामले में कई देश मध्यस्थ की भूमिका निभाने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तान भी इसमें एक्टिव नजर आ रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि पाकिस्तान दोनों पक्षों के बीच संदेश पहुंचाने का काम कर रहा है, ताकि बातचीत का रास्ता आसान हो सके।
पाकिस्तान में हो सकती है अहम बैठक
रिपोर्टों के मुताबिक, इस हफ्ते पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के अधिकारियों की मुलाकात हो सकती है। इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यहीं से शांति की दिशा में कोई ठोस फैसला निकल सकता है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भी इस बारे में ईरान के राष्ट्रपति को जानकारी दी है।
Created On :   24 March 2026 3:44 PM IST












