डेनमार्क आम चुनाव 2026: प्रधानमंत्री मेटे की सेंटर-लेफ्ट सोशल डेमोक्रेट्स पार्टी के साथ साथ सरकार के दोनों सहयोगी दलों को भी चुनावी नतीजों में भारी नुकसान, महिला पीएम के भविष्य पर संशय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। करीब 60 लाख आबादी वाले डेनमार्क में आम चुनाव के नतीजे आ गए है, लेकिन चुनावी नतीजों में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है। आपको बता दें डेनमार्क यूरोपीय संघ (EU)और नाटो का सदस्य देश है।
यह भी पढ़े -डेनमार्क में अचानक शुरू हुए संसदीय चुनाव, प्रधानमंत्री फ्रेडरिकसेन को तीसरे कार्यकाल की उम्मीद
बीते दिन मंगलवार को जारी चुनावी नतीजों में महिला पीएम मेटे फ्रेडरिकसेन की सेंटर-लेफ्ट सोशल डेमोक्रेट्स पार्टी ने 2022 के चुनाव की तुलना में कम सीटें जीतीं। इन इलेक्शन रिजल्ट ने प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन के भविष्य पर संशय बना दिया है।
यह भी पढ़े -ट्रंप की ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की धमकी के बीच डेनमार्क में आज हुआ मतदान, PM मेटे फ्रेडरिक्सन की तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश
यहीं नहीं मेटे की निवर्तमान सरकार के दोनों सहयोगी दलों को भी चुनावी परिणामों में भारी नुकसान हुआ है। संसदीय चुनाव में अबकी बार ना तो वामपंथी Leftists को बहुमत मिला है, ना ही दक्षिणपंथी( right wing)। जबकि अनुभवी विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन किंगमेकर बन गए, जो पूर्व प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। उनकी सेंट्रिस्ट मॉडरेट पार्टी(मध्यमार्गी उदारवादी पार्टी) अब तय करेगी कि फ्रेडरिकसेन तीसरा कार्यकाल संभालेंगी या नहीं। आपको बता दें अबकी बार हुए आम चुनाव के चुनावी अभियान में ग्रीनलैंड संकट के बजाय रोजी-रोटी के मुद्दों पर ध्यान दिया।
Created On :   25 March 2026 9:31 AM IST













