बांग्लादेश नरसंहार दिवस: प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने 1971 के हत्याकांड को बताया सुनियोजित नरसंहार ,शहीदों को दी श्रद्धांजलि

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश के मौजूदा प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने 1971 के हत्याकांड को सुनियोजित नरसंहार बताते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।
पीएम ने लोगों से एक न्यायपूर्ण, विकसित, आत्मनिर्भर और डेमोक्रेटिक बांग्लादेश के निर्माण के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। 25 मार्च को मनाए जाने वाले नरसंहार दिवस उन्होंने कहा कि 25 मार्च 1971 का दिन बांग्लादेश के इतिहास में सबसे काले और क्रूर दिनों में से एक है, जब पाकिस्तानी सेना ने ‘ऑपरेशन सर्चलाइट’ के नाम पर निहत्थे नागरिकों पर हमला किया। पीएम रहमान ने कहा उस दिन शिक्षकों और नागरिकों को निशाना बनाया गया। प्रधानमंत्री ने आगे बताया कि उस रात ढाका यूनिवर्सिटी , पिलखाना और राजारबाग पुलिस लाइंस समेत कई स्थानों पर शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और आम जनमानस को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग कर गोलियां चलाई गईं। इस हमले में भारी संख्या में लोगों की मौत हुई। उन्होंने इसे पूरी तरह से पूर्व नियोजित कत्लेआम बताते हुए कहा कि उस समय की राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व की भूमिका पर आज भी शोध की करने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़े -मिडिल ईस्ट तनाव का बांग्लादेश पर गहर असर! कच्चे तेल की हो रही किल्लत, फ्यूल की शॉर्टेज से पेट्रोल पंप बंद
पीएम रहमान ने कहा कि 25 मार्च की रात चट्टोग्राम में 8वीं ईस्ट बंगाल रेजिमेंट ने 'वी रिवोल्ट' का नारा देकर प्रतिरोध शुरू किया। इसी के साथ 9 महीने लंबे बांग्लादेश मुक्ति संग्राम की शुरुआत हुई, जिसने अंततः देश को आजादी दिलाई। पीएम ने कहा नई पीढ़ी को इतिहास जानना जरूरी है। प्रधानमंत्री रहमान ने आगे कहा कि आने वाली भविष्य की पीढ़ियों को आजादी के मूल्य समझाने के लिए 25 मार्च के नरसंहार के बारे में जानना जरूरी है। रहमान ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए समानता, मानव गरिमा और सामाजिक न्याय पर आधारित समाज बनाने की अपील की। बांग्लादेश के आज के दिन को याद रखते हुए ग्रेग लैंड्समैन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में 1971 के नरसंहार को औपचारिक मान्यता देने की मांग के प्रस्ताव को पेश किया, जिसका बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद ने स्वागत किया।
Created On :   25 March 2026 9:07 AM IST













