Strait Of Hormuz: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के द्वार इन 5 देशों के लिए खोले, जानें भारत है शामिल या नहीं?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। युद्ध शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जो विश्व के लिए तेल और गैस के अहम मार्गों में से एक, पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया था। जिससे विश्वभर में तेल और गैस पहुंचने में समस्या आ रही थी। लेकिन अब ईरान ने कुछ देशों के लिए ये मार्ग खोल दिया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने 25 मार्च (गुरुवार) को स्पष्ट तौर से कहा है कि ये मार्ग सिर्फ और सिर्फ फ्रेंड कंट्रीज के लिए खुला हुआ है। जिसमें भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान शामिल हैं। सिर्फ और सिर्फ इन्हीं देशों के जहाज होर्मुज से गुजर सकते हैं। वहीं, दुश्मनों के जहाज या उनके सहयोगियों के लिए मार्ग पूरी तरह से बंद ही रहेगा।
यूएन चीफ ने जताई चिंता
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस स्थिति को लेकर बहुत ही ज्यादा चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है और कहा है कि होर्मुज का बंद होना पूरी दुनिया में तेल, गैस और खाद की सप्लाई होने में परेशानी पैदा कर रहा है। इससे ईंधन की कमी भी बढ़ेगी और इस वक्त कृषि सीजन में देरी बहुत ही बुरा परिणाम ला सकती है। ऐसे में जंग को तुरंत खत्म करना ही सही रास्ता है।
यह भी पढ़े -मुख्यमंत्री योगी बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में होगा एसटीपीआई सेंटर का उद्घाटन, यूपी के डिजिटल भविष्य को मिलेगी रफ्तार
अमेरिका और इजरायल को मिला संदेश
महासचिव गुटेरेस ने अमेरिका और इजरायल को भी कड़ा संदेश देते हुए चेतावनी दी है कि अब युद्ध को खत्म करने का वक्त आ गया है। उन्होंने ईरान से भी कहा है कि वे उन पड़ोसी देशों पर हमले बंद करें, जो इस लड़ाई में शामिल ही नहीं हैं। होर्मुज का मार्ग भी विश्वभर के करीब 20 प्रतिशत तेल और गैस व्यापार के लिए बहुत ही जरूरी है।
यह भी पढ़े -विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे फ्रांस, जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल
ईरान ने किया शांति प्रस्ताव से इनकार
ईरान ने अमेरिका के समर्थन वाले 15 पॉइंट के शांति प्रस्ताव को भी स्वीकार नहीं किया है। ईरान का कहना है कि सिर्फ ईरान की ही शर्तें पूरी होने के बाद जंग खत्म होगी। इसी बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान के नेताओं के साथ बातचीत हो रही है वे डील के लिए भी तैयार हैं। लेकिन इरान ने इस बयान को नकार दिया है।
होर्मुज के लिए नए नियम
ईरान के डिफेंस काउंसिल की तरफ से नए नियम भी जारी किए गए हैं। अब किसी भी गैर विरोधी जहाज को होर्मुज से गुजरने के लिए पहले ईरान के अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी।
Created On :   26 March 2026 12:54 PM IST












