US-ईरान जंग: युद्ध के खत्म होने की अटकलों को लेकर अमेरिका ने पाकिस्तान की लगाई लताड़

युद्ध के खत्म होने की अटकलों को लेकर अमेरिका ने पाकिस्तान की लगाई लताड़
पाकिस्तान में संभावित अटकलों और बैठकों पर बयान देते हुए लेविट ने कहा कि पाकिस्तान में ईरान से वार्ता को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन व्हाइट हाउस की ओर से ऑफिसियल ऐलान के बगैर ये सब अमान्य

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी -ईरान युद्ध के खत्म होने की पाकिस्तान में चल रही अटकलों पर व्हाइट हाउस ने पाकिस्तान की लताड़ लगाई है। पाकिस्तान में संभावित अटकलों और बैठकों पर बयान देते हुए लेविट ने कहा कि पाकिस्तान में ईरान से वार्ता को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन व्हाइट हाउस की ओर से ऑफिसियल ऐलान के बगैर ये सब अमान्य है।

आपको बता दें US-ईरान के बीच जारी युद्ध के खत्म होने की चर्चा चल रही है, दूसरी तरफ तनाव गहरा होता जा रहा है। एक ओर युद्धविराम की बातचीत जारी है, दूसरी ओर दोनों देशों के बीच बयानबाजी और सैन्य दबाव तेज हो गया है। तनाव और वार्ता के बीच व्हाइट हाउस ने स्पष्ट करते हुए कहा वार्ता अभी डेड एंड पर नहीं पहुंची है, लेकिन हालात बेहद संवेदनशील हैं।

लेविट ने ट्रंप को मुक्त दुनिया का सबसे पॉवरफुल नेता बताते हुए कहा कि ट्रंप किसी को धमकी नहीं देते, बल्कि सीधी कार्रवाई करते हैं। कई उदाहरण देते हुए प्रेस सचिव ने कहा कई अमेरिकी सहयोगी उनके नेतृत्व और उनके डिसीजन का समर्थन करते है, जो वैश्विक हितों के लिए काफी अहम होते है। उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा उनकी पिछले अनुमान की वजह से ईरान की सीनियर लीडरशिप,नेवी , एयरफोर्स और रक्षा तंत्र को भारी नुकसान हुआ। लेविन ने आगे कहा ट्रंप ने ईरान के साथ 3 दिनों तक प्रोडक्टिव चर्चा की, जिसकी वजह से कुछ हमलों को अस्थायी तौर पर सस्पेंड़ करना पड़ा। लेविट ने ईरान के लिए एक और मौके की बात करते हुए कहा वे अपने परमाणु प्रोग्राम को स्थायी रूप से छोड़ें ताकि अमेरिका व उसके सहयोगियों को खतरा न बनें।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बीते दिन बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को और अधिक तेज कर सकता है। लेविट ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तेहरान अपनी सैन्य हार स्वीकार नहीं करता है, तो यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप पहले से भी अधिक कड़ा रूख उठाने के लिए तैयार हैं।

Created On :   26 March 2026 1:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story